Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डायबटीज स्पेशल : मीठा खाने की आदत को कंट्रोल करने के टिप्स
पार्टी एंजाय करना हो या घर पर संडे स्पेशल का प्लान हो, मिठाई का ख्याल सबसे पहले आता है। कई बार लोग लो फील होने पर भी मीठा खाना पसंद करते है क्योंकि मिठाई से शरीर को तुंरत ऊर्जा मिलती है। मीठी चीज में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होने पर ऐसा होता है। मीठा खाने का मन, कभी भी और कहीं भी हो सकता है, खासकर उस टाइम जब आपके घर में कुछ होता नहीं है और आप गुड़ या चीनी खाकर ही काम चला लेते है।
हर समय चॉकलेट, आइसक्रीम, चीनी और कैंडी खाने के शौकीन लोगों को डायबटीज की दिक्कत भी हो सकती है लेकिन वह अपनी आदत के आगे लाचार होते है। कई बार सोचते है कि ज्यादा मीठा खाना छोड़ दें लेकिन छोड़ नहीं पाते। चीनी या कोई मीठी चीज खाने से शरीर में सेरोटेनिन मान का हार्मोन स्त्रावित होता है जो बॉडी को ऊर्जा देता है लेकिन धीरे - धीरे शरीर और जुंबा को इसकी आदत पड़ जाती है और बाद में शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम हो जाती है जिससे डायबटीज की समस्या हो जाती है। अगर आप चीनी खाने की गंदी आदत को छोड़ना चाहते है तो इन टिप्स को फॉलो करें : -

लो - जीआई फूड को चुनें
जीआई अर्थात् ग्लेसेमिक इंडेक्स। चीनी खाने की आदत को कंट्रोल करने के लिए जीआई फूड को खाएं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलेगी और आपका हर टाइम मीठा खाने का मन भी पूरा हो जाएगा। जीआई फूड में नट्स, ब्राउन राइस, नॉन स्टार्ची सब्जियां, फलियां और ओट्स शामिल होती है।

वनिला की खूशबू वाले उत्पाद
हर समय कुछ मीठा खाने की गंदी आदत होने पर आप यह तरीका आजमाकर देखें। आइसक्रीम, चॉकलेट या केक को वनीला फ्लेवर का खरीदकर खाएं। अपने कमरे में वनिला की खुशबु वाला एयरफ्रेशनर इस्तेमाल करें और वनिला एरोमा वाली कैंडल का यूज करें। इससे आपको चीनी आदि खाने की आदत कम होगी।

खुश रहें
अगर आप खुश रहेंगे तो भावनात्मक रूप से कमजोर नहीं पड़ेगे और इस तरह शारीरिक रूप से तंदुरूस्त रहेगें। आप चाहें तो नींबू पानी भी समय - समय पर पीकर सुगर खाने की आदत से छुटकारा पा सकते है। कुछ मजाकिया काम करके भी आप खुश रह सकते है।

लत कब लगती है
सुगर खाने की लत छुड़वाने के लिए आप ध्यान दें कि आपको चीनी खाने या कुछ भी मीठा खाने की लत कब लगती है। आप उसी टाइम कुछ और खा लें जैसे - इलायची, ड्राई फूट्रस आदि। इससे आपका मुंह चलता रहेगा व कुछ और खाने का मन नहीं करेगा।

च्वींगम खाएं
च्वींगम खाने से आपकी ये गंदी आदत छूट सकती है। च्वींगम मीठी भी होती है और इससे मुंह लगातार चलता रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
