Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों में मधुमेह के लक्षण कैसे पहचाने
मधुमेह एक जानलेवा बीमारी है जो पूरे शरीर को बुरी तरह से खा जाता है। आज कल बड़ों में तो मधुमेह की बीमारी देखने को मिल ही रही है बल्कि बच्चे भी इस बीमारी का शिकार होते नजर आ रहे हैं। अगर आपके बच्चे को मिनट-मिनट में प्यास लगती है, भूख बढ जाती है या फिर बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है तो इसे नार्मल ना समझे।
मधुमेह यानी की डायबिटीज की बीमारी इतनी ज्यादा घातक हो सकता है कि इससे बच्चों की आंखे और किडनियों पर बुरा असर पड सकता है। चलिए जानते हैं कि बच्चों में मधुमेह के लक्षणों को हम किस प्रकार पहचान सकते हैं। टाइप टू मधुमेह क्या है और इससे कैसे बचें?
बच्चों में मधुमेह के लक्षण कैसे पहचाने

1. प्यास लगना- जब बच्चों में शुगर लेवल बढ जाती है तो उन्हे ढेर सारी प्यास लगती है और उनकी इच्छा पानी पीने के अलावा मीठी कोल्ड ड्रिंक पीने की भी होती है।
2. बार-बार पेशाब लगना- जब ज्यादा प्यास लगेगी तो जाहिर सी बात है कि पेशाब भी बार बार लगेगी। इस बारे में माता पिता को चौकन्ना रहना चाहिये।
3. भूख लगना- इस दौरान बच्चे बहुत भूखे हो जाते हैं और उनमें एनर्जी कम होने लगती है।
4. वजन कम होना- मधुमेह से पीडित बच्चे चाहे जितना खा लें, लेकिन उनके बदन पर बिल्कुल भी वजन नहीं चढेगा। यह सबसे आम लक्षण है बच्चों में मधुमेह रोग होने का।
5. थकान से भरे रहना- मधुमेह से पीडित बच्चों में जब इंसुलिन नहीं रहता है तो उनमें ऊर्जा खतम हो जाती है और वह थकान से भर जाते हैं।
6. ईस्ट संक्रमण- छोटी बच्चियों में ईस्ट संक्रमण भी हो सकता है। यहां तक कि जो शिशु डायपर पहनते हैं उन्हें भी ईस्ट की वजह से घाव हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
