Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
डायबिटीज़ से पीड़ित जीवनसाथी की मदद कैसे करें?
डायबिटीज़ से पीड़ित जीवनसाथी को इस बीमारी का सामना करने के लिए बहुत सी समझ और भावनात्मक साथ की जरूरत होती है। डायबिटीज़ का यदि सही इलाज नहीं किया जाता है और यदि यह बीमारी ज्यादा समय तक रह जाती है तो यह अत्यंत पीड़ादायक होती है और पीड़ित को बहुत धीरज रखना पड़ता है।
इसलिए अपने जीवनसाथी को ऐसे समय पूरे सहारे की आवश्यकता होती है। इसमें जीवनशैली और खाने की आदतें समान्य दिनचर्या से अलग रखनी होती हैं।
READ: मधुमेह रोगियों के पैरों में सूजन को कम करने के 7 तरीके
शुगर से पीड़ित व्यक्ति की जरूरतों के अनुसार परिवार के अन्य लोगों को तालमेल बैठाना पड़ता है। यह पति-पत्नी दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है।
डायबिटीज़ से पीड़ित जीवनसाथी को अपने पार्टनर कुछ चाहिए और वह इस बीमारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने को तैयार होता है यदि उसका साथी लगातार उसकी मांग पूरी करे। इसके इलाज में डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति और उसके पार्टनर दोनों की समान भूमिका होती है। जाने कैसे?
READ: मधुमेह के बारे में 10 मिथक
डायबिटीज़ से पीड़ित जीवनसाथी की मदद कैसे करें?

1. जीवन साथी को पूरा समय दें। उसका विशेष ख्याल रखें। उसको ऐसा महसूस नहीं हो कि उसके साथ कोई नहीं है। आखिर पीड़ित व्यक्ति भी परिवार का ही हिस्सा है।
2. इसके अलावा डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति जो खा रहा रहा है उसका पार्टनर भी वही डाइट प्लान अपना सकता है। इससे डायबिटीज़ से ग्रस्त व्यक्ति को अपनी डाइट को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। साथी ही आपके लिए भी यह स्वास्थ्यप्रद होगा।
3. दोनों को डॉक्टर के पास साथ जाना चाहिए। इससे पीड़ित व्यक्ति को एक मोरल सपोर्ट मिलता है जब डॉक्टर की दी हुई सलाह और दवाइयों के बारे में उसके पार्टनर को भी पता होता है। यदि दोनों डॉक्टर के पास जाते हैं तो डायबिटीज़ से पीड़ित जीवनसाथी का ध्यान सही रखा जा सकता है।
4. ध्यान रखें आपके साथी अपनी दवाइयाँ सही समय पर ले रहे हैं या नहीं और साथ ही डॉक्टर की सलाह का सही पालन कर रहे हैं ना। व्यक्तिगत रूप से रुचि रखने पर पीड़ित व्यक्ति को आत्मीयता महसूस होती है और वे सकारात्मक व्यवहार करते हैं।
5. अपने जीवन साथी को आश्वस्त करते रहें कि इस बीमारी का निदान संभव है। हालांकि इसका पूर्ण इलाज नहीं है लेकिन इसे रोका जा सकता है। आपको उनमें इससे लड़ने की शक्ति जाग्रत करनी होगी।
6. उनका ख्याल रखें, शांत रहे और अपने साथी के बारे में ज्यादा चिंता ना करें। दुनिया में हर चीज का इलाज है और बेवजह चिंता से समस्याएँ नहीं सुलझती बल्कि और पेचीदा होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
