Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
मधुमेह रोगियों के लिये दवाई समान है ये 10 सब्जियां
मधुमेह यानि डायबिटीज एक खतरनाक रोग जरूर है लेकिन इसका मरीज कई तरीको से इस रोग को नियंत्रण में रख सकता है और इससे होने वाले अन्य कुप्रभाओं से बच सकता है।
मधुमेह को नियंत्रण में रखने का पहला तरीका है नियमित रूप से व्यायाम करना और दूसरा तरीका है सही खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
हम में से ज्यादातर लोग यह जानते कि मधुमेह एक ऐसी अवस्था है जिसमें शरीर में इंसुलिन का बनना असामान्य हो जाता है, जिसकी वजह से शरीर में कई सारे रोग जैसे हाई ब्लड शुगर लेवल, वजन घटना, मूत्र उत्पादन में वृद्धि, प्रतिरक्षा प्रणाली का कमज़ोर होना, आँखें कमज़ोर होना, लगातार भूख लगना, और पैर सुन्न पड़ जाना जैसे रोग पानपने लगते है।
यदि मधुमेह के लक्षणों का सही इलाज ना हो तो इसके बहुत घातक परिणाम हो सकते हैं। आइये यहाँ हम इस बात की चर्चा करें कि मधुमेह रोगियों को किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

1. चुकंदर
चुकंदर में पोटेशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा होता है, इसे खाने से मधुमेह के रोगियों में होने वाली थकान नहीं होती और उनके शरीर को काम करने की ताकत मिलती है ।

2. करेला
करेला शरीर में ब्लड सुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। इसीलिए मधुमेह रोगियों को अपने खाने में करेला जरूर खाना चाहिए।

3. शकरकंद
शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ब्लड ग्लूकोस के लेवल को नियंत्रण में रखता है।

4. पालक
पालक में मैग्नीशियम, फोलेट, और पोटेशियम पाया जाता है जिससे मधुमेह को नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।

5. भिंडी
भिंडी मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है फिर चाहे आप इसे पका कर खाएं या कच्ची। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण रहता है।

6. पत्ता गोभी
पत्ता गोभी रोज़ खाने से इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है साथ ही यह वजन घटाने में भी मदद करती है।

7. बैंगन
मधुमेह के रोगियों को बैंगन खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है साथ ही इंसुलिन का उत्पादन भी नियंत्रण रखता है।

8. लौकी
एक अध्ययन में कहा है कि सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से मधुमेह में होने वाली कुछ बिमारियों को रोका जा सकता है।

9. प्याज
प्याज में कुछ ऐसे एसिड पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित करके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखते है।

10 . फूलगोभी
फूलगोभी में फाइबर पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसीलिए यह सब्ज़ी मधुमेह रोगियों के लिए सबसे अच्छी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
