Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, मधुमेह के रोगियों को अधिक पानी क्यों पीना चाहिए
एक मधुमेह रोगी के लिए सही समय पर एवं नियमित मात्रा में आहार का सेवन करना जितना जरूरी है। उसके लिए सही मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी है। हालांकि, जूस एवं कोला जैसे पेय पदार्थों के सेवन को पानी के समान नहीं माना जा सकता है।
इन पदार्थों में मौजूद कैलोरी आपके स्वास्थ के लिए हानीकारक साबित हो सकती है। यदि आप मधुमेह के अलावा किसी भी अन्य बीमारी से पीडित नहीं हैं तो आप जितना मर्जी पानी पी सकते हैं। अधिक पानी का सेवन आपके रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखेगा।
हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि चाय, कॉफी जूस एवं कोला जैसे पदार्थों के बजाय पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन रक्त शर्करा स्तर को काबू में रखने में मदद करता है। जो लोग दिन में 0.5 लीटर से भी कम पानी का सेवन करते हैं उन्हें अपने रक्त शर्करा स्तर को बनाए रखने के लिए अधिक उपचार एवं रोकथाम की आवश्यकता पडती है।

एक दिन में कितना पानी पिएं?
जब बात पानी पीने की आती है तब मधुमेह के रोगियों को कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है:
1. पानी का सेवन आपकी कैलोरी ग्रहण की मात्रा पर निर्भर करता है। यदि आप एक दिन में 2000 कैलोरी का सेवन करते हैं तो आपको 2 लीटर पानी पीना चाहिए। आप चाहे तो 2 के बजाय 3 लीटर पानी का सेवन भी कर सकते हैं बशर्ते है कि आपको गुर्दों की समस्या ना हो। यदि आप पेशाब की सही आवृत्ति के लिए किसी दवाई का सेवन कर रहे हैं तब पानी का सेवन ध्यान से करना होगा।

2. यदि आप किसी बीमारी के कारण मूत्रवर्धक औषधि का सेवन कर रहे हैं तो हर रोज केवल 8 से 10 गिलास पानी पिएं। ऐसा ना करने पर आपको हर घंटे बाथरूम जाना पड सकता है।

3. मधुमेह के साथ गुर्दों की बीमारी से पीडित रोगियों को दिन में 1 लीटर पानी पीना चाहिए। वरना आपके गुर्दों में पानी भर सकता है।

4. मधुमेह के रोगी को दिन में कितना पानी पीना चाहिए यह व्यक्ति के स्वास्थ व उसकी जरूरतों पर निर्भर करता है। मरीज़ को सही सलाह केवल उसका डॉक्टर दे सकता है। अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको सही मात्रा में पानी पीना चाहिए। आप चाहे मधुमेह के रोगी को या ना हो, अन्य पेय पदार्थों का सेवन करके आप पानी की कमी को पूरा नहीं कर सकते।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
