Latest Updates
-
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट
इन 10 तरीकों से आप अपने पानी का सेवन बढ़ा सकते हैं
हममें से ज्यादातर लोग यह भूल जाते हैं कि शरीर में नमी बनाये रखने के लिये दिन भर में पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है। कुछ लोग बार-बार मूत्रालय जाने से बचने के लिये पानी कम पीते हैं तो कई लोग अपने लिये एक गिलास पानी निकाल कर पीने में आलस कर जाते हैं। यहाँ पर कुछ उपाय दिये गये हैं जिनसे आप अपनी पानी पीने की क्षमता बढ़ा सकते हैं।
Read: जितना हो सके पानी पिएं और स्वस्थ्य रहें
अगर आप कम पानी पीते हैं तो अभी से ही जागरूक हो जाएं और हमारे बताए एग इन टिप्स पर अमल करें। इन टिप्स में खास बात बताई गई है कि अगर आप कम पानी पीने वाले इंसान हैं तो आप किस प्रकार से ज्यादा पानी का सेवन कर सकते हैं। हेल्दी बॉडी, चमकदार त्वचा और मजबूत बाल पाने के लिये पानी की आवश्यकता को पूरा करना बहुत ही जरुरी है।

अपने पानी की मात्रा पर नजर रखें
आप वॉटर योर बॉडी और वॉटर लॉग्ड जैसे मोबाइल ऐप्लीकेशन का उपयोग करके दिन भर की अपनी पानी पीने की मात्रा पर नजर रख सकते हैं। आपको केवल इतना करना है कि इस ऐप में यह भरना है कि दिन भर में आप कितना पानी पीना चाहते हैं और फिर यह ऐप दिन भर आपको पानी पीने की याद दिलाता रहेगा।

पानी को मजेदार बनायें
अगर आपको सादा पानी नहीं अच्छा लगता तो आप उसमें नींबू निचोड़ कर उसे मजेदार बना सकते हैं। नींबू पानी न केवल आपको तरोताजा करता है बल्कि गुर्दे को थकावट से बचाता है। नींबू में रेशे और पेक्टिन होता है जो भूख के कारण होने वाले दर्द को रोकता है।

टाइमर लगायें
अपने पानी की जरूरत के अनुसार टाइमर लगायें या फिर नोट लिखकर अपने आप को याद दिलायें। अगर आप स्टिकी नोट्स का प्रयोग कर रहें हैं तो उन्हे उस जगह चिपकायें जहाँ आप ज्यादातर समय रहते हैं। इस प्रक्रिया द्वारा आप दिनभर में पर्याप्त पानी पियेंगे।

जलयुक्त खाद्य पदार्थों को सेवन करें
फल और सब्जियाँ आपको आवश्यक पोषक पदार्थ के साथ-साथ काफी मात्रा में पानी उपलब्ध कराते हैं। तरबूज, खीरा और टमाटर जैसे भोज्य पदार्थ वास्तव में दिन भर की आवश्यकता का 20 प्रतिशत तक पानी उपलब्ध कराते हैं।

पानी की बोतल ले कर चलें
अगर आप दिन भर घर से बाहर रहना चाहते हैं या फिर पूरा दिन मेज पर बैठना हो तो पानी की बोतल अपने पास रखें। जब भी प्यास लगे एक आलसी व्यक्ति के लिये बोतल उठाकर पानी पीना काफी आसान हो जाता है।

सूप और जूस पर निर्भरता बढ़ायें
अपनी खुराक में सूप और जूस शामिल करने से आपकी पानी की खपत बढ़ जाती है। सादे या झागदार सूप ने केव आपके शरीर को तरोताजा करते हैं बल्कि कैलोरी भी कम बढ़ाते हैं।

पानी के लिये अल्पविराम लें
अगर आपका कार्य आपको दिन भर मेज पर रखे कम्प्यूटर को निहारने के लिये मजबूर करे तो हो सकता है आप पानी पीना भूल जायें। तो इस बात का ध्या रखें कि आप काम को रोक कर अपने यार दोस्तों के साथ पानी पीकर थोड़ा सा विश्राम कर लें।

एक नियम बना लें
पानी की पर्याप्त मात्रा को सुनिश्चित करने के लिये एक सारिणी बना लें। उदाहरण के लिय आप सुबह उठते ही दो गिलास, खाना खाने के बाद एक गिलास, एक गिलास मूत्रालय से वापस आकर और एक गिलास सोने से पहले पानी पी सकते हैं। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित हो जायेगा कि आपको दिन भर में पर्याप्त पानी मिल जायेगा।

आकर्षक बोतलों का प्रयोग करें
बोतलों के आकर्षक होने से आपके द्वारा बढ़कर उनमें से पानी पीने की प्रायिकता बढ़ जाती है। आप उसमें स्ट्रॉ, बर्फ के टुकड़े या स्ट्रॉबेरी जैसे छोटे फल डालकर भी पानी को आकर्षक बना सकते हैं।

अपने आप को प्रेरित करें
किसी प्रकार के लक्ष्य को हासिल करने में स्वप्रेरणा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपने पानी की मात्रा पर नजर रखने के साथ-साथ अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये और अधिक पानी पीने के लिये अपने आप को प्रेरित करने से दिन भर में पानी की खपत को बढ़ाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
