Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कहीं आपकी थकान डायबिटीज़ का संकेत तो नहीं?

आप चाहे कितने भी स्वस्थ हों थकान कभी ना कभी तो आपको जकड़ ही लेती है। कभी-कभी बहुत ज़्यादा काम करने की वजह से भी स्वस्थ होने पर भी थकान हो जाती है। वहीं अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव में रहते हैं तो भी थकान महसूस होती है। हालांकि, हमेशा थकान रहने का मतलब है कि आप बीमार हैं।
यहां तक कि थकान कई बीमारियों का लक्षण भी होता है। ये छोटी या बड़ी मानसिक या मनोवैज्ञानिक बीमारी हो सकती है। सिर में दर्द की वजह से थकान हो जाती है और किसी बड़ी बीमारी जैसे कि ह्रदय रोग, कैंसर या डायबिटीज़ में भी मरीज़ को थकान महसूस होने लगती है।

अगर आपको भी बार-बार थकान महसूस होती है तो इसके कारण का पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। थकान एक नहीं बल्कि कई बीमारियों का लक्षण होता है इसलिए इसके पीछे की वजह जान पाना मुश्किल काम है।
हम सभी जानते हैं कि डायबिटीज़ एक मेटाबॉलिक विकार है। हाल ही में एक स्टडी में सामने आया है कि जब किसी इंसान को दिन के एक ही समय पर थकान महसूस हो तो ये मधुमेह का लक्षण हो सकता है। खासतौर पर अगर उसमें डायबिटीज़ के और भी लक्षण नज़र आ रहे हैं तो संभावना और भी बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं डायबिटीज़ क्या है और इसका दिन के मध्य में थकान से क्या संबंध है और इस बीमारी का पता चलने पर क्या करना चाहिए।
क्या है डायबिटीज़
डायबिटीज़ को मेटाबॉलिक विकार कहा जाता है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। ये सब इंसुलिन हार्मोन की अस्थिरता के कारण होता है। इसका इलाज संभव है लेकिन इसके लिए आपको इसके लक्षणों को समय पर पहचानना होगा और नियमित दवाएं और जीवनशैली में बदलाव लाना होगा।
दिन के मध्य में थकान होने का डायबिटीज़ से संबंध
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि जब कोई इंसान डायबिटीज़ से ग्रस्त होता है तो उसका ब्लड शुगर लेवल बड़ी तेज़ी से बढ़ जाता है और इसके कई तरह के लक्षण सामने आते हैं। अगर आपको दिन के मध्य जैसे कि दोपहर के 1 बजे से 4 बजे के बीच में थकान महसूस हो रही है खासतौर पर लंच के बाद तो ये मधुमेह का संकेत हो सकता है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है। इस शुगर को पचाने के लिए शरीर को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि डायबिटीज़ के मरीज़ों में इंसुलिन हार्मोन कम होता है। इस वजह से मरीज़ को बहुत थकान महसूस होती है और दिन के मध्य समय में ऐसा ज़्यादा होता है।
दिन में कभी भी खाना खाने के बाद थकान हो सकती है क्योंकि खाना खाने के बाद शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है और डायबिटीज़ में थकान महसूस होना प्रमुख लक्षण है।
जिन लोगों को मधुमेह नहीं होता है उनमें ब्लड शुगर लेवल दिन के समय लो रहता है और अगर आपको मधुमेह है तो आपका ब्लड शुगर लेवल दिन के समय ज़्यादा रहेगा। हालांकि, किसी इंसान को डायबिटीज़ है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए दिन के समय में होने वाली थकान ही पर्याप्त लक्षण नहीं है। डायबिटीज़ के बहुत सारे लक्षण होते हैं और इसके टेस्ट से भी आप इस बीमारी का पता लगा सकते हें।
आइए जानते हैं डायबिटीज़ के अन्य लक्षणों के बारे में:
अत्यधिक प्यास लगना
बार-बार पेशाब आना
अचानक वज़न कम होना
आंखों की रोशनी कम होना
भूख में कमी आना या बढ़ जाना
इम्युनिटी कमज़ोर होना
घाव का धीरे भरना
बीमारी धीरे धीरे ठीक होना
मसूड़ों में सूजन होना
मसूड़ों में लगातार संक्रमण फैलना
यौन इच्छा में कमी होना
पैरों और हाथों में सुन्नपन होना
गैस्ट्रिराइटिस
अगर आपको उपरोक्त बताए गए मधुमेह के लक्षण नज़र आते हैं और दिन में थकान भी महसूस होती है तो तुरंत डॉक्टर से चैकअप करवाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए दवाओं का सेवन शुरु कर दें। इससे इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है।
जीवनशैली में कुछ बदलाव करके भी आप इसी बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं जैसे कि:
स्वस्थ आहार लें, चीनी और ग्लूकोज़ का सेवन कम करें।
रोज़ व्यायाम करें और संतुलित वज़न बनाए रखें।
धूम्रपान और शराब का सेवन कम कर दें।
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करें।
कार्बोहाइड्रेट और वसा का सेवन कम करें।
नियमित दवाएं लें और नैचुरल डायबिटीज़ फ्रेंडली जूस लें जिसमें शुगर ना हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
