Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
डायबिटीज में गन्ने का रस पीना हेल्दी होता है या नहीं, जानें किन लोगो को इसे पीने से करना चाहिए परहेज
गर्मियों में गन्ने का रस पीने से शरीर तरोताजा हो जाता है। गन्ने के रस में काफी मीठापन होता है। इसलिए अक्सर हर डायबिटीज के मरीज के मन में ये सवाल होता है कि डायबिटिज में गन्ने का रस पीना सुरक्षित होता है या नहीं। डाइट एक्पर्ट्स की मानें तो जो लोग डायबिटीज के शिकार हैं उनको गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि गन्ने के जूस में पर्याप्त मात्रा में शुगर पाया जाता है जो डायबिटीज मरीज के शुगर लेवल को बढ़ा देता है।
गन्ने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है पर अगर आपको डायबिटीज है तो फाइबर के लिए आप गन्ने की जगह दूसरे फल खा सकते हैं। शुगर एक तरह का कॉर्ब है जिसे बॉडी तोड़कर ग्लूकोज बनाती है। जिन चीजों में कॉर्ब की मात्रा ज्यादा होती है उनके सेवन से ब्लड शुगर बढ़ जाता है, खासकर ऐसे लोगों के शरीर में जिन्हें डायबिटीज है। इसलिए ऐसे मरीजों को अपनी शुगर इंटेक कंट्रोल करनी चाहिए। गर्मी के दिनों में गन्ने के रस को पीने का मजा ही कुछ और है पर डायबिटीज में आपको इसे अवॉइड करना चाहिए।

ये लोग भी करें परहेज
डायबिटीज मरीजों के अलावा जिनको बार-बार खांसी या बलगम की समस्या रहती है उनको भी गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने का जूस पीने से कफ की समस्या बढ़ने लगती है और लोगों को और भी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

जिनके पेट में है कीड़े
जो लोगो पेट की बीमारियों से परेशान रहते हैं उनको भी गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने के जूस का अधिक सेवन करने से लोगों में पेट कीड़े भी बढ़ जाते हैं। इसलिए अगर कोई पाचन संबंधी परेशानी है तो गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए।

बढ़ता है मोटापा
अगर आप मोटापा के शिकार है तो आपको गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने के जूस में पर्याप्त मात्रा में शुगर पाया जाता है जो आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और धीरे-धीरे डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं।
जो लोग वर्कआउट और एक्सरसाइज नहीं करते हैं उनको भी गन्ने के जूस का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। गन्ने के जूस में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरिज और शुगर होती है जो नुकसान पहुंचाती है।

ब्लड को करता है पतला
इसमें मौजूद पोलिकासनोल ब्लड पतला करने में मदद करता है। जो पेशेंट ब्लड थिनर मेडिसन ले रहे हैं, उन्हें ये जूस ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए। जिन लोगों का डाइजेशन पूअर है उन्हें यह नहीं पीना चाहिए।

ज्यादा पीने से सिरदर्द
गन्ने के जूस में काफी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसे ज्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए, इससे मोटापा बढ़ सकता है। ज्यादा मात्रा में पीने से सिरदर्द, सिर घूमना जैसी परेशानियां हो सकती है।

हाई शुगर का स्त्रोत
गन्ने के रस को बिना रिफाइंड किए सीधे गन्ने से निकालकर बनाया जाता है इसलिए हाइ शुगर के कारण आपको डायबिटीज में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। गन्ने के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है पर इसमें शुगर भी बहुत ज्यादा होती है इसलिए ये जूस डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
