Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
डायबिटीज के पेशेंट अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये स्वादिष्ट रेसिपी, स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

डायबिटीज पेशेंट के खान-पान पर कई तरह की रोक होती है। उन्हें अपने हेल्थ को ध्यान में रखते हुए अपनी डाइट में कई चीजों को रखने से परहेज करते हैं। लेकिन इन्हें अपनी डाइट पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में ब्रेकफास्ट इनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ब्रेकफास्ट टाइप 2 डायबिटीज को ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। डायबिटीज पेशेंट के डाइट प्लान को तैयार करने को लेकर अक्सर कंफ्यूजन बनी रहती है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए हम डायबिटीज पेशेंट के लिए कुछ ब्रेकफास्ट रेसिपी लेकर आए हैं जिसे वो अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
डायबिटीज पेशेंट के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी
1. फ्रूट्स स्मूदी
डायबिटीज पेशेंट का स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल बनाए रखने और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए फ्रूट्स स्मूदी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। ये हेल्दी स्मूदी आपके ब्लड शुगर लेवल में सुधार करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये आपके इंसुलिन प्रतिरोध को भी कम करता है।
स्मूदी बनाने के लिए सामग्री
* स्ट्रॉबेरी - 1 कप
* केला - कटा हुआ आधा कप
* अलसी का बीज - 2 बड़े चम्मच
* सोया मिल्क - 1 कप
स्मूदी तैयार करने की रेसिपी
इन सभी चीजों को एक शेक जार में डालकर ब्लेंड कर दें। बस आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी फ्रूट स्मूदी तैयार है। आप केले के स्थान पर अपनी पसंद का कोई भी हेल्दी फ्रूट शामिल कर सकते हैं।
2. रागी उत्तपम
साउथ इंडियन फूड कई लोगों का फेवरेट होता है। ऐसे में आप अपने लिए रागी उत्तपम नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन में मदद करता है। इसकी मदद से आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। बोरिंग नाश्ता करके अगर आप उब गए हैं तो अपने लिए ये स्वादिष्ट और हेल्दी रागी उत्तपम तैयार कर सकते हैं। आइए जान इसे बनाने की रेसिपी के बारे में-
उत्तपम बनाने के लिए सामग्री
* रागी का आटा - आधा कप
* सूजी - 2 चम्मच
* अलसी पाउडर - 2 चम्मच
* कटी हुई सब्जियां - आधा कप
* करी पत्ते - 2
* बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
* नमक - स्वादानुसार
बनाने की रेसिपी
रागी उत्तपम बनाने के लिए बेकिंग सोडा और सब्जियों को छोड़कर सभी सामग्री को मिलाकर एक बैटर तैयार कर लें। अब इस मिक्सर को 15 से 20 मिनट के लिए अलग रख दें। 20 मिनट बाद बैटर में बेकिंग सोडा डालकर मिला लें। इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन में तेल लगाकर उसे चिकना कर लें और तवे पर बैटर को छोटे गोल आकार में फैला दें। अब इसके ऊपर कटी हुई सब्जियां फैलाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह पका लें। बस आपका रागी उत्तपम खाने के लिए तैयार है। इसे गर्मा गर्म नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
3. बेसन का चीला
बेसन में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स के साथ उच्च मात्रा में फाइबर और प्रोटीन के गुण मौजूद होता है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो डायबिटीज पेशेंट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे आप उनके ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।
बेसन का चीला बनाने के लिए सामग्री
* बेसन - आधा कप
* हरा प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
* बेकिंग पाउडर - आधा छोटा चम्मच
* लहसुन पाउडर - ¼ छोटा चम्मच
* नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि
बेसन का चीला बनाने के लिए बेसन, नमक, बेकिंग पाउडर और लहसुन के पाउडर को एक साथ मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। लेकिन ध्यान रहे इसमें कोई गाठ न पड़ने पाए। अब इसमें हरा प्याज मिलाकर 10 मिनट के लिए साइड में रख दें। इसके बाद आप एक नॉन-स्टिक पैन को गैस पर मीडियम आंच पर रख गर्म कर लें। अब बैटर को छोटे-छोटे गोले में डाल कर फैला कर दोनों तरफ से इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें। आपका बेसन का चीला तैयार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
