Latest Updates
-
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक
सोया के पत्ते खाएं, ब्लड शुगर से लेकर अनियमित पीरियड के लिए है औषधि
डाइबिटीज मरीजों के लिए यह सोचना मुश्किल हो जाता है कि क्या खायें और क्या न खायें। डायबिटीक को हर चीज सोच समझकर खानी पड़ती है। लेकिन कुछ ऐसी भी खाद्य सामग्री है जिन्हें खाने से डायबिटीज को संतुलित रखा जा सकता है। इन्हीं में से एक है डिल लिव्स यानी सोआ के पत्ते। ये एक तरह का सुपरफूड है। दिखने में ये धानिए की तरह दिखती है लेकिन इसे खाने के बहुत फायदे हैं।

सोआ में ऐसा हैं क्या?
अध्ययन के अनुसार टाइप- 2 डाइबिटिज़ रोगी के लिए फायदेमंद होता है। यह इन्सुलिन के फ्लक्चूऐशन को नियंत्रित करने के साथ-साथ ब्लड-शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही ये थाइरॉयड को कंट्रोल करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

एंटी-कैंसर प्रॉपर्टी होती है शामिल
इसे कैंसर के इलाज में कारगर माना गया है। कई स्टडीज में दावा किया गया है कि इसमें कुछ एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं जो कैंसर को दूर रखती हैं।

पीरियड आते है अनियमित
जो महिलाएं अनियमित माहवारी से परेशान है उन्हें सोआ का सेवन करना चाहिए। इससे उनके पीरियड साइकल रेग्युलर हो जाती है। इसमें मौजूद तत्व हॉर्मोंन्स का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं।

शरीर को करें डिटॉक्स
सोआ में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और फ्री रैडिकल्स को निष्कासित करते है। इस वजह से हार्ट डिजीज से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।

ऐसे करें इस्तेमाल
सोआ का करी बनाया जाता है, जैसे- प्याज़, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च के साथ राई और जीरा का तड़का लगाकर करी को बनाया जाता है।
- सोआ का जूस भी बनाकर पी सकते हैं। सोआ के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर ब्लेंडर में पीस लें और उसमें नींबू और एक चुटकी काला नमक डालकर सुबह या रात को ले सकते हैं।
- सोआ को आप आटा के साथ गूंदकर भी परांठा भी बना सकते हैं।
- सूप, सलाद, अचार या करी भी सोआ डालकर बना सकते हैं।
- सोआ का बीज का इस्तेमाल तड़का डालकर भी बना सकते हैं।
अगर टाइप- 2 डाइबीटिज़ के रोगी नहीं भी हैं तो ब्लड-शुगर लेवल को कम करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
