Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
3 बार खाएं, वजन घटाएं

अमेरिका के इंडियाना के परड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक मोटे लोग प्रतिदिन 6 बार भोजन करने की तुलना में दिनभर में कम कैलोरी और अधिक प्रोटीन युक्त भोजन लेकर अधिक संतुष्ट और कम भूखे रहते हैं। वैसे कहा जाता है कि थोड़ा-थोड़ा भोजन लेना अच्छा होता है। मुख्य शोधकर्ता हीथर लिएडी मानती हैं कि जहां तक भूख शांत करने की बात है तो थोड़ा-थोड़ा भोजन लेना उतना लाभकारी नहीं होता।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक शोधकर्ताओं ने शोध में शामिल मोटापे के शिकार 27 पुरुषों को 12 सप्ताह तक प्रोटीन की उच्च मात्रा या प्रोटीन की सामान्य मात्रा वाला भोजन दिया। इस खुराक में शोध में शामिल प्रतिभागियों का वजन कायम रखने के आवश्यक कैलोरी से 750 कैलोरी कम थी।
अध्ययन के सातवें सप्ताह से अगले तीन दिन तक प्रतिभागी पुरुषों में से कुछ ने उनको दिए गए भोजन को दिनभर में तीन बार लिया तो कुछ ने छह बार लिया। जिन पुरुषों ने अधिक प्रोटीन (कुल कैलोरी का 25 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन से) युक्त खुराक ली उन्हें दिनभर भूख महसूस नहीं हुई और रात में भी भूख नहीं लगी जबकि प्रोटीन से केवल 14 प्रतिशत ऊर्जा पाने वाले प्रतिभागियों को भूख महसूस होती रही।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
