Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
खूबसूरती के लिए खाएं सब्जियां

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक स्टीफन कहते हैं कि उनका शोध बताता है कि धूप में तपने की बजाए अधिक मात्रा में फल व सब्जियां खाना त्वचा के लिए ज्यादा फायदेमंद है। सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में कार्यरत दल ने सबसे पहले लोगों के खान-पान और उनकी त्वचा के रंग की तुलना की, जो लोग फल और सब्जियां ज्यादा खाते थे उनकी त्वचा ज्यादा सुनहरी व पीले रंग की थी।
बाद में एक वैज्ञानिक उपकरण 'स्पैक्ट्रोफोटोमीटर' के इस्तेमाल से अध्ययन किया गया। इस उपकरण से यह पता लगाया जा सकता है कि विविध रंगों के प्रकाश से बने स्पेक्ट्रम में से त्वचा कौन से रंग का प्रकाश अवशोषित करती है। इससे पता चला कि दमकती त्वचा में कैरोटीनोइड्स ज्यादा होते हैं। ये पीले व लाल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रतिरोधक तंत्र व प्रजनन क्षमता में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। कैरोटीनोइड्स फलों और सब्जियों में प्रचुरता में मिलते हैं।
तो देर किस बात की है चलिए बदलिये अपना मेन्यू, सब्जियों और फलों का करें सेवन और पाइये चमकता, दमकता सुंदर शरीर।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
