Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
खजूर के 6 अनोखे स्वास्थ्य लाभ
क्या आप जानते हैं कि रमजान के महीनो में मुस्लिम भाई-बहन अपना रोजा खजूर खा कर क्यों तोड़ते हैं? ऐसा इसलिये क्योंकि खजूर में कई तरह के स्वास्थ्य वर्धक गुण छुपे हुए हैं जिसको खा कर ऊर्जा आती है। इसके अलावा डॉक्टर भी लोगो को हर दिन कुछ खजूर खाने की सलाह देते हैं। यहां तक की जो लोग डायबिटीज से लड़ रहे हैं, वे भी 1-2 खजूर का सेवन बड़े आराम से कर सकते हैं, चिंता मत कीजिये इससे ब्लड शुगर नहीं बढता।
मध्य और पूर्वी भूमध्य देशें में बनाये जाने वाले व्यंजनों में खजूर का भरपूण इस्तमाल किया जाता है। खजूर में बहुत से गुण होते हैं जिसकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। एक अकेले खजूर में 23 कैलोरी होती है तथा कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल भी नहीं होता। तो अगर आप डायटिंग कर रहे हैं तो खजूर को बडे़ आराम से खा सकते हैं वो भी बिना डरे हुए।
इसके अलावा कम रक्तचाप वाले रोगी 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इन्हें गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम पीएं। कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल जाएगा और आप फिर पहले जैसे लाल हो जाएंगे। तो दोस्तों इतने सारे गुण जानने के बाद क्या आप और नहीं जानना चाहेगे कि खजूर में ऐसा और क्या-क्या गुण होता है। अगर हां, तो चलिये पढ़ते हैं।

कब्ज दूर करे
जिन लोगो को कब्ज की पेरशानी है वे रात को सोने से पहले कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उसे खा लें। खजूर में प्रोटीन, रेशा और पोषण होता है जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

रतौंधी
खजूर में विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो कि रतौंधी की बीमारी में बहुत जरुरी माना जाता है।

गर्भावस्था
वे महिलाएं जो गर्भवती भी हैं और एनीमिया से भी लड़ रही हैं, उनके तथा उनके शिशु के लिये आइरन, कैल्श्यिम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सेलीनियम से भरा खजूर खाना बहुत जरुरी है। इसको खाने से खून में हीमोग्लोबीन बढ जाता है।

ऑस्टियोपुरोसिस
इन दिनों तो मर्द भी जोडो़ में दर्द की शिकायत करने लगे हैं। हड्डियों में दर्द केवल कैल्शियम की कमी की वजह से होता है, तो रोजाना कुछ खजूर खाने से कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी।

आंत्र विकार
यदि आपको आंत्र विकार है तो आप खजूर खाना शुरु कीजिये क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन बी5, फाइबर, विटामिन बी3, पोटैशियम और कॉपर होता है जो कि इस समस्या को दूर करता है।

दांत की सड़न रोके
दांत का दर्द और उसकी सड़न को खजूर दूर कर सकता है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसमें फ्लोरीन नामक मिनरल होता है जो कि दांतों की समस्या को दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
