Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
सिगरेट पीने से नपुंसकता का खतरा

बीजिंग में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) तंबाकू, स्वास्थ्य सहयोग केन्द्र के निदेशक वांग चेन ने कहा कि धूम्रपान यौन संबंधी दिक्कतों का कारण बन सकता है लेकिन इस संबंध के बारे में अमेरिका या यूरोप की तुलना में चीन में ज्यादा चर्चा नहीं हुई है।
वांग ने तंबाकू नियंत्रण कार्यशाला के दौरान कहा, हमें इस बारे में जोरशोर से बात करनी चाहिए और ठोस वैज्ञानिक आंकड़ों के साथ दावे का समर्थन करना चाहिए। पिछले साल 15 से 60 साल के 12743 चीनी पुरूषों पर किये गये सर्वेक्षण में पाया गया कि 17.1 प्रतिशत पुरूष नपुंसक थे। वांग ने कहा कि धूम्रपान से मोटापा और मधुमेह सहित कई बीमारियों का खतरा होता है।
वर्ष 2007 में एक अन्य अध्ययन में कहा गया कि धूम्रपान करने वालों के नपुंसक होने की आशंका धूम्रपान नहीं करने वालों की तुलना में 1. 41 गुना ज्यादा होती है। (एजेंसी)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications