Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरूषों के लिए फर्टिलिटी फूड्स
यह बात बिल्कुल सच है कि एक बार जब आपको पता चलता है कि आप प्रेगनेंट हैं, तो आप खाने पर विशेष ध्यान देने लगती हैं क्योंकि आपके अंदर एक और जिंदगी पल रही होती है। लेकिन आपके पार्टनर को भी अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिये क्योंकि उनकी फर्टिलिटी तभी बढेगी जब वह सही आहार लेंगे। जी हां, कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो पुरूषों की फर्टिलिटी को बढाते हैं। इन खाद्य-पदार्थों का इस्तेमाल करके वे अपनी सेक्स लाइफ को और भी बेहतर बना सकते हैं। अच्छा आहार ले कर वे अपनी यौन दुर्बलताओं पर काबू पा सकते हैं। आइए हम आपको बताते है कि पुरूषों की प्रजनन क्षमता को बढाने वाले फूड्स कौन-कौन से हैं।

पुरूषों के लिए फर्टिलिटी फूड्स -
1. कद्दू के बीज- इन बीजों में ढेर सारी मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो कि स्पर्म काउंट और टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने का कार्य करते हैं। कद्दू के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कि यौन अंगों तक रक्त के प्रवाह को प्रोत्साहित करता है और यौन क्रिया को सुखद बनाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त करने के लिये बादाम, फ्लेकसीड या फिर सालमन मछली खाएं।
2. शहद - शहद सेक्स क्षमता को बढाने में बहुत काम आता है। शहद में उच्च गुणवत्ता वाले अमीनो-एसिड और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो दंपत्ति को लंबी यौनक्रिया के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करते हैं और आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में महत्तवपूर्ण भूमिका प्रदान करते हैं।
3. अनार का जूस- रिसर्च से पता चला है कि चूहो को जब अनार का जूस पिलाया गया तो उनके सर्प काउंट में काफी इजाफा हुआ और उसकी गुणवत्ता भी बढी़। अपने पति को भी यह जूस पीने को कहें और उनकी फर्टिलिटी बढाएं।
4. अदरक - आपके किचन में ऐसे कई मसाले हैं जो सेक्स की क्षमता को बढा सकते हैं। अदरक भी उनमे से एक है। पुरूष अदरक को अपने डाइट चार्ट में शामिल करके अपनी सेक्स लाइफ को एक नया आयाम दे सकते हैं। इसकी तीखी खुशबू और स्वाद का यौन भावना से सीधा रिश्ता है। इसमें मौजूद तत्व रक्त संचार को तेज करते हैं जिसके कारण यौन इच्छा बढती है।
5. चाकलेट - अपनी फ्रिज में हमेशा एक डार्क चॉकलेट रखा करें क्योंकि चॉकलेट को सेक्स उत्प्रेरक के रूप में जाना जाता है। चॉकलेट में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि मस्तिष्क से एक खास तरह के हार्मोन के रिसाव को प्रेरित करते हैं। इस हार्मोन की मौजूदगी व्यक्ति में शांति और आनंद की भावना लाता है, जो कि सेक्स उत्प्रेरक का काम करता है। आम तौर पर डार्क चाकलेट सेक्स की इच्छा को बढाता है।
6. गाजर - इसमें कोई शक नहीं है कि गाजर से पुरूषों की सेक्स ड्राइव क्षमता बढती है। लंबे समय से गाजर का इस्तेमाल पु्रूषों की यौन क्षमता को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। गाजर में मौजूद विटामिन्स पुरूषों के अंदर स्नायु तंत्र को मजबूत बनाता है जिससे यौन सक्रियता बढती है।
7. लहसुन - लहसुन खाने के बहुत फायदे होते हैं। लहसुन शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। लहसुन सेक्स क्षमता को बढाने के लिए बहुत अच्छा फूड माना जाता है। लहसुन में मौजूद तत्व यौन इच्छा को बढाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
