Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
महिलाओं के लिए फर्टिलिटी फूड्स
आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बुरी आदतों की वजह से औरतों में फर्टिलिटी की समस्या बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है, जिससे कंसीव करने में बड़ी परेशानी होती है। तभी तो आजकल डॉक्टरों के चक्कर काटना और सरोगेसी, आम बात होती जा रही है। लेकिन क्या कभी आपने सोंचा है कि अगर अभी से ही अपने डाइट में कुछ ऐसे आहार शामिल कर लिये जाएं, जिससे फर्टिलिटी बढ़ जाए तो कितना अच्छा होगा। इसलिये आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही आहार -

फर्टिलिटी फूड्स -
1. साबुत अनाज- आहार में कार्बोहाइड्रेट शामिल करने से कमजोर प्रजनन प्रणाली मजबूत बनती है। इसीलिये आपको गेहूं से बनी ब्रेड, ब्राउन राइस, कॉर्न, ओट और ऐसे आहार जिनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा हो, खानी चाहिये। दिन में एक बार आपको साबुत अनाज तो खना ही चाहिये।
2. हरी पत्तेदार सब्जी- ग्रीन वेजिटेबल में विटामिन और प्रोटीन पाए जाते हैं। अपने आहार में बींस, मटर, पालक, ब्रोकली आदि शामिल करें। पालक में फॉलिक एसिड पाया जाता है, जो कि प्रेगनेंट होने में मदद करता है। साथ ही औरतों को खूब सारी सब्जियां खानी चाहिये जिससे खून भी बढ़े और वे स्वस्थ्य भी रहें।
3. डेयरी प्रोडक्ट- आपको न केवल आसानी से कंसीव करने के लिये बल्कि स्वस्थ्य रहने के लिये भी डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करना बहुत जरुरी है। कैल्शियम और आयरन से हड्डियां मजबूत बनती हैं और फर्टिलिटी बढ़ती है। आपको स्किम्ड़ मिल्क के साथ अंडा जरुर खाना चाहिये। साथ ही बटर, चीज और दही भी शामिल करें।
4. फोलिक एसिड- वाले आहार, आपको जल्द प्रेगनेंट बना सकते हैं। फोलिक एसिड, प्रजनन प्रणाली में अंडों का प्रोडक्शन बढा़ कर जल्द कंसीव करने में मदद करते हैं। सोया प्रोडक्ट, बींस, एग योल्क, आलू, गेहूं का आटा, पत्ता गोभी, बीट रूट, केला, ब्रोकली, स्प्राउट और ऐसे चावल जिसमें फोलिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, उन्हें खाना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications