Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बिना जिम जाए अपना पेट करें अंदर

अंडा- यह नाश्ते के रूप में किया जाने वाला सबसे उत्तम आहार है जिसको खाने से आपको वजन कम हो सकता है। अंडा शरीर से कैलोरी को कम करने में सहायक होता है और यह फैट को ब्रेक कर के एनर्जी पैदा करता है। इसको खा कर पेट भी काफी लंबे समय तक भरा रहता है।
विटामिन सी: जिन आहार में विटामिन सी पाएं जाते हैं वह फैट को जल्द से बर्न करके शरीर को शेप में लाने में मदद करते हैं। नींबू, अंगूर, बेर और संतरे यह सब बहुत सहायक होते हैं। विटामिन सी वाले आहार जैसे गाजर, पत्ता गोभी, ब्रोकली, सेब और तरबूज आदि शरीर से पानी और वसा सोखने में बहुत सहायक होते हैं।
बादाम: बादाम के अंदर अच्छा कोलेस्ट्राल और अच्छा वसा पाया जाता है जो शरीर के लिए बिल्कुल भी खराब नहीं होता । इसमें रेशा होता है जो शरीर से वसा को जला कर उसे स्वस्थ्य और एक्टिव बनाता है। अगर आपके पास बादाम है तो आपकी तोंद नहीं निकलेगी। शाम को नाश्ते के तौर पर आपको कुल 12-25 बादाम खाने चाहिए जिससे आपकी भूंख कंट्रोल में रहेगी।
सब्जियां: हरी सब्जियां जैसे ब्रॉक्ली, पत्तागोभी, साग, गाजर और पालक शरीर से तुरंत वसा को बर्न करती हैं। यह सब अगर आप दही और साबुत अनाज के साथ मिला कर खाएगें तो आप हेल्दी और फिट रहेगें।
टमाटर: अगर आपको वजन कम करना है तो अभी से ही अपने भोजन में टमाटरों का उपयोग करना शुरु कर दें। टमाटर को सलाद के रुप में खाएं जिससे कि वसा भी कम हो और कैंसर की भी कोई समस्या न हो।
शहद: अगर वजन जल्द गायब करना है तो गरम पानी में शहद मिला कर रोज सुबह खाली पेट पिएं। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो खाने को आसानी से हजम करता है और शुगर लेवल को बैलेंस भी करता है। कोशिष करें की चीनी की जगहं पर हमेशा शहद का ही प्रयोग करें।
पानी: यह कोई आहार नहीं है पर वजन कम करने के लिए सबसे उपयुक्त चीज है। यह भूंख को कम करता है और शरीर को तर रखता है। हर भोजन के बाद गरम पानी पिएं और फिर देखें की हफ्तेभर में आपको वजन कैसे कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
