Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
स्वस्थ्य दिल के लिये खाइये ये फूड
आजकल दिल की बीमारी का जैसे दौर चल पडा़ हो। युवा से लेकर महिलाएं, हर कोई इसकी चपेट में आ रही हैं। लेकिन अगर आप समय रहते ही इस बीमारी से लड़ने की ठान लें तो आपके लिये ही अच्छा होगा। एक्सरसाइज ना करना और पौष्टिक आहार ना खाने की वजह से हृदय रोग आम हो चला है।
लेकिन केवल एक्सरसाइज से भी उतना फरक नहीं पडे़गा जितना सही खान-पान और आहार से पडे़गा। आइये देखते हैं वह आहार जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है।

खाएं इन्हें-
1. हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, मेथी पत्ता, मूली का पत्ता, पत्ता गोभी आदि हार्ट रिस्क तथा कैंसर का खतरा कम करते हैं। यह इसलिये क्योंकि इसमें ना तो चर्बी होती है ना ही कैलोरी, बल्कि यह फाइबर से भरे हुए होते हैं। इसमें फॉलिक एसिड , मैगनीशियम, कैल्शियम, पौटेशियम आदि भी होता है।
2. ओट- ब्रेकफास्ट में खाने के लिये ओट से बेहतर और कोई नाश्ता नहीं हो सकता। इससे ज्यादा देर तक के लिये पेट भरा रहता है तथा यह हार्ट के लिये भी अच्छा होता है। ओट में बीटा ग्लूकन होता है जो कि एक घुलनशील फाइबर है और इसकी मदद से कोलस्ट्रॉल लेवल कम होता है।
3. साबुत अनाज- चाहे यह गेहूं, मक्का, दाल, राजमा या फिर भूरा चावल ही क्यों ना हो, आपके दिल के लिये अच्छा होता है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसमें फाइबर और विटामिन पाया जाता है। साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, मैगनीशियम तथा विटामिन ई होता है। इसको रोजाना खाने से ब्लड प्रेशर कम हो जता है।
4. सोया प्रोटीन- सोया मिल्क से बनी दही खाना ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर आप मीट खाने के शौकीन हैं तो उसे ना खा कर सोया से बने आहार लें। क्योंकि मीट में हाई मात्रा में फैट होता है, जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को बढा सकता है।
5. ऑलिव ऑयल- हार्ट के लिये ऑलिव ऑयल बहुत अच्छा होता है। इसको रोज खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो कि हार्ट के लिये अच्छा माना जाता है। इसलिये अपने भोजन में इस तेल का इस्तमाल जरुर करें।
6. टमाटर- टमाटर में विटामिन पाया जाता है जो कि ब्लड को प्यूरीफाइ करता है। रोजाना टमाटर खाने से हार्ट रिस्क कम होता है। इसको कच्चा खाएं या फिर पका कर, दोनो ही फायदेमंद हैं।
7. बादाम- इसको खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। साथ ही यह ब्लड क्लॉट होने से भी बचाता है। बादाम में विटामिन बी 17, ई और मिनरल जैसे, मैगनीशियम, आयरन, जिंक और मोनोसैच्युरेटेट फैट से भरे हुए होते हैं।
8. रेड वाइन- अगर रेड वाइन को सही मात्रा में लिया जाए तो यह हाट अटैक की समस्या को दूर कर सकती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कि फादेमंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
