Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
चुकंदर के स्वास्थ्य लाभ
चुकंदर में अच्छी मात्रा में लौह, विटामिन और खनिज होता है जो हीमोग्लोबिन बढाता है और रक्त को साफ करता है।
लाल रंग का दिखने वाला चुकंदर हमारी सेहत के लिये कई मायनों में फायदेमंद है। चुकंदर में अच्छी मात्रा में लौह, विटामिन और खनिज होता है जो हीमोग्लोबिन बढाता है और रक्त को साफ करता है।
इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। इसलिये चुकंदर को आपने सलाद या सब्ज़ी डाल कर प्रयोग करें और अगर इसका जूस पीते हैं, तब तो सोने पर सुहागा है।

चुकंदर ना सिर्फ सेहत बनाता है बल्कि चेहरे को चमकाने मेंं भी मदद करता है। कई लोग चुकंदर का प्रयोग चेहरे पर पड़े मुंहासे ठीक करने और बालों से रूसी भगाने के लिये भी करते हैं।
चुकंदर के प्रयोग से आप जवां दिख सकती हैं और रूखी त्वचा को बाय बाय कह सकती हैं। आइये और जानते हैं चुकंदर के स्वास्थ्य लाभ के बारे में -

एनीमिया से बचाए -
चुकंदर का रस शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है और शरीर में ताज़ा आक्सीजन का संचार करता है। एनीमिया जैसी बीमारी में चुकंदर बहुत लाभदायी है। इसकी जड़ में विटामिन सी और चुकंदर में विटामिन ए होता है।

त्वचा की समस्या-
चुकंदर को उबाल कर उस पानी को मुहांसों पर, त्वचा पर हुए संक्रमण पर लगाने से त्वचा की समस्या से छुटकारा मिलता है। चुकंदर में सिरका मिलाकर मीजल्सर जैसे बुखार में भी लगाया जा सकता है।

महिलाओं के लिये-
चुकंदर का जूस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं से दूर रखता है। खासतौर पर स्त्रियों के लिए यह बहुत लाभकारी होता है। पीरियड्स से संबंधित कई समस्याओं में इसका सेवन लाभप्रद होता है।

अधिक उम्र में बढाए ऊर्जा-
उम्र के साथ ऊर्जा व शक्ति कम होने लगती है, चुकंदर का सेवन अधिक उम्र वालों में भी ऊर्जा का संचार करता है। अधिक उम्र के लोगों में व्यायाम के दौरान अधिक आक्सीजन की आवश्यकता होती है। ऐसे मे व्यायाम से पूर्व चुकंदर का रस लें।

पाचन क्रिया के लिए-
जांडिस, हेपेटाइटिस, डायरिया जैसी समस्या में चुकंदर के रस को नीबू के रस में मिला कर लिया जा सकता है।

दिल की बीमारियों का इलाज-
चुकंदर का रस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। चुकंदर के रस में नाइट्रेट नामक रसायन होता है, जो रक्त के दबाव को कम कर देता है। इससे दिल की बीमारी अथवा दौरे का जोखिम कम होता है। चुकंदर का जूस व्यायाम के दौरान रक्तचाप स्थिर रखता है।

ब्लड शुगर लेवल को कम करे
चुकन्दर में नाइट्रेट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसका सेवन किए जाने पर ये नाइट्राइट्स और एक गैस नाइट्रिक ऑक्साइड्स में बदल जाता है। ये दोनों तत्व धमनियों को चौड़ा करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसे रोज खाने से आपका बढा हुआ ब्लड शुगर लेवल अपने आम कम होने लगेगा।

प्रेगनेंट महिलाओं के लिये
चुकन्दर में उच्च मात्रा में फॉलिक एसिड पाया जाता है। यह पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं और उनके अजन्म बच्चों के लिए महत्वपूर्ण होता। यह गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त ऊर्जा देता है।

आस्टिओपरोसिस से बचाए
चुकन्दर में मिनरल सिलिका मौजूद होता है। इस तत्व की वजह से शरीर कैल्शियम को प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर पाता है। इसलिए दिन में एक ग्लास चुकन्दर का जूस पीने से आप आस्टिओपरोसिस और हड्डियों व दांतों की दूसरी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

सेक्शुअल हेल्थ कि लिये फायदेमंद
इसके रस को पुराने जमाने में लोग यौन क्षमता को बढ़ाने के लिये पीते थे। चुकन्दर नाइट्रिक ऑक्साइड रिलीज़ करता है जिससे कि रक्त वाहिनियों का विस्तार होता है और जेनेटल्स में खून का दौरा बढ़ता है।

कैंसर में फायदेमंद
चुकन्दर में बेटासायनिन तत्व होता है। जिन लोंगो को ब्रेस्ट या प्रोस्टेट कैंसर होता है, वो अगर चुकन्दर खाए तो उनके ट्यूमर बढ़ने की गति कम हो जाती है। जिन लोगों को ये खतरनाक बीमारी नहीं है उनके चुकन्दर खाने से इसका जोखिम कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications