Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शरीर में रक्त साफ करने के 10 तरीके
क्या आप हमेशा थकान महसूस करते है? क्या आपको अक्सर फोडा - फुंसी और दानों की शिकायत रहती है? या पेट में गड़बड़ी रहती है? क्या आपका वजन कम नहीं होता? इसका साफ मतलब है कि आपके रक्त को शुद्धता की आवश्यकता है। दुनिया भर की पद्धतियों में वर्षो से रक्त साफ करने के प्रयास होते आ रहे है - इनमें आयुर्वेदिक और चाइनीज दवा प्रणाली भी शामिल है - रक्त की शुद्धता का अर्थ होता है कि उसमें स्थित अशुद्धि को दूर करना।
रक्त में कई प्रकार के गंदे तत्व मिल जाते है जिससे शरीर की प्रणाली पर नकारात्मक असर पड़ता है। इन पद्धतियों के माध्यम से रक्त को साफ करने के अलावा उनमें पोषक तत्वों को शामिल करने का भी प्रयास किया जाता है ताकि मानव शरीर स्वस्थवर्धक हो।

रक्त की सफाई प्रणाली कैसे काम करती है
रक्त की सफाई का अर्थ रक्त से अशुद्धियों को दूर करना होता है। इसे लिवर में स्थित खून के जरिए साफ करने का प्रयास किया जाता है, दवाईयां दी जाती है जो पेट में पहुंचकर पेट के खून को साफ करती है और खून सर्कुलेशन के जरिए पूरी बॉडी में पहुंच जाता है। और एक समय के बार पूरी बॉडी का खून साफ हो जाता है। अगर शरीर का रक्त साफ नहीं होता है तो प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
रक्त की शुद्धता के बाद, आप इन खाद्य पदार्था का सेवन अवश्य करें ताकि आपके शरीर का रक्त हमेशा शुद्ध बना रहें। इसे अलावा, सही जीवनशैली भी अपनाएं।
1) फाइबर युक्त भोजन खाएं, जिसमें ब्राउन राइस, सब्जियों और ताजे फलों को शामिल करें। चुकंदर, गाजर, शलजम, मूली, वंदगोभी, ब्रोकली, स्पीरयूलिना, क्लोरिल्ला और समुद्री शैवाल आदि को खाएं। इनमें गजब की रक्त साफ करने की क्षमता होती है।
2) कुछ जड़े भी रक्त को शुद्ध करने में सहायक होती है। इसके अलावा, हर्ब और ग्रीन टी भी रक्त को प्यूरीफाई करने में सहायक होती है।
3) विटामिन सी का सेवन करें। इससे शरीर में ग्लूथाथियोन की मात्रा बढ़ती है और लीवर के रक्त की शुद्धता बढ़ती है।
4) हर दिन में कम से कम दो लीटर पानी अवश्य पिएं।
5) गहरी सांस लें ताकि आपके फेफड़ों में अच्छे से ऑक्सीजन पहुंचे और रक्त का संचार सही से हो।
6) हमेशा सकारात्मक भावनाएं रखें।
7) हर दिन कम से कम 5 मिनट के लिए गर्म पानी में स्नान करें। इसके बाद 30 सेकेंड के लिए ठंडे पानी से नहाएं। ऐसा कम से कम तीन बार करें। इ सके बाद आराम करें और 30 मिनट के लिए सो जाएं।
8) अपने शरीर में पसीने को आने दें। या कोई ऐसा काम करें ताकि आपकी बॉडी से पसीना निकले।
9) अपनी बॉडी से डेड स्कीन को निकाल दें। पैरों को पैडीक्योर और हाथों को मैनीक्योर करें। इससे छिद्र खुल जाते है और रक्त में संचार अच्छे से होता है।
10) सबसे पहले रक्त की शुद्धता के बारे में जानें। व्यायाम करें। बेन्नेट का मानना है कि योग और जंप रोपिंग, शरीर के लिए सबसे अच्छा होता है। आप हर दिन अपने शरीर में स्फूर्ति लाने का प्रयास करें।
यह एक लम्बी प्रकिया है इसलिए आपको ज्यादा समय देने की आवश्यकता है। अगर एक बार आपकी बॉडी का रक्त, शुद्ध हो जाता है तो बाकी स्वास्थ्य अपने आप सही हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
