Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पीजिये यह स्वास्थ्य वर्धक शराब
भले पार्टी हो या फिर कोई खास उत्सव, हर किसी के हाथ में एक जाम का ग्लास अवश्य होगा। आज कल लोग शराब को स्वास्थ्य से न जोड़ कर अपने स्टेटस सिम्बल से जोड़ना ज्यादा पसंद करते हैं। जितनी महंगी और पुरानी शराब होगी आपका स्टेटस उतना ही ऊंचा होगा। खैर ज्यादा शराब के सेवन से मोटापा बहुत बढ़ जाता है इसलिये अच्छा होगा कि कुछ ऐसी शराब के बारे में जान लें, जिसे पी कर स्वास्थ्य घटे नहीं बल्कि वजन नियंत्रित रहे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहे।

कौन सी हैं ये ड्रिंक
1. बीयर- एक सीमा तक बीयर का सेवन शरीर के स्वास्थ्य के लिये अच्छी होती है। एक सर्वे के अनुसार हफ्ते में 7-12 ड्रिंक करने से हार्ट की बीमारी से दूर रहा जा सकता है। बीयर में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे प्रोटीन, विटामिन बी, फास्फोरस, मैगनीसियम, आयरन, नियासिन और राइबोफ्लेविंन आदि। बीयर पीने से अवसाद और स्ट्रेस कम होता है और साथ में यह दिमाग के लिये भी अच्छा होता है। लेकिन बीयर का ज्यादा सेवन काफी अनहेल्दी हो सकता है। ज्यादा बीयर पीने से लीवर खराब हो सकता है और मोटापा भी बढता है।
2. वाइन- यह सबसे ज्यादा हेल्दी अल्कोहलिक ड्रिंक मानी जाती है। रोजाना एक ग्लास वाइन के सेवन से आपमें हार्ट स्ट्रोक और अन्य बीमारियों से लड़ने की ताकत आएगी। यह उन लोगो के लिये एक तरह का प्राकृतिक उपचार है, जो हार्ट की बीमारी से लड़ रहे हैं। रेड वाइन अंगूर और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, जैसे एचडीएल के मेल से बनी होती है, जो स्ट्रेस को कम करती है।
3. वोडका- ऐसे लोग जिनको अपना वजन केवल शराब आदि के सेवन से ही कम करना है, उनके लिये वोडका उचित होगा। वोडका में विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। विटामिन बी, फास्फोरस, पोटैशियम और सोडियम आदि होते हैं। वोडका से वजन कम होता है क्योंकि उसमें बहुत ही कम कैलोरी पाई जाती है और यह कार्डियोवेस्कुलर हेल्थ के लिये भी अच्छा होता है।
4. ब्लडी मैरी- यह शराब टमाटर के रस से बनाई जाती है और इसकी एक सीमित मात्रा शरीर के लिये बहुत अच्छी मानी जाती है। ब्लडी मैरी का एक ग्लास भूंख को मिटाता है और स्वस्थ्य रखता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
