Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आम खाने से दूर होता है मोटापा
आम को फलों का राजा यू ही नहीं कहा जाता, यह रसीला फल आपके स्वास्थ्य और शरीर के लिये अति उत्तम है। आम, विटामिन, मिनरल, फाइबर और कई ढेर सारे जरुरी तत्वों से भरा पड़ा है। कई लोंगो का यह मानना है कि आम खा कर वजन में बढौत्तरी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि अफरीकन मैंगो खाने से मोटापा कम होता है? जी हां, चौंकिये मत बल्कि पढि़ये कि अफरीकन मैंगो खाने से किस तरह से वेट लॉस होता है-

यह अफ़्रीकी मैंगो बुश या वाइल्ड मैंगो के नाम से भी जाना जाता है। कई पुराने सालों से ही इस आम का प्रयोग लोंगो द्रारा वजन कम करने के लिये किया जाता आ रहा था। कई आहारविशेष्ज्ञों ने भी अफरीकन मैंगो को वेट लॉस कम करने की दवा बताई है, क्योंकि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और यह सेफ भी होती है।
इस आम के स्वास्थ्य लाभ का राज इसकी गुठली में छुपा हुआ है। जिसमें घुलनशील रेशा और वसा मौजूद होता है, जो कि शरीर में एक्स्ट्रा पाउंड को कम करने में बहुत ही लाभकारी होता है। लेप्टिन एक तरह की खास सामग्री होती है जो कि भूख को कंट्रोल करने में सहायक होती है। इन आम को खाने से भूख नहीं लगती और कैलोरी भी बर्न हो जाती है। इसके साथ ही आम में लो कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इस आम में पाया जाने वाला एडिपोनेक्टिन, कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और इंसुलिन का प्रोडक्शन बढाता है, जिससे फैट खुद-ब-खुद एनर्जी में कनवर्ट हो जाता है।
बिना कोई ताम-झाम और झंझट के वेट कम करना है तो अफरीकन मैंगो का सेवन करना शुरु कर दें। इससे न केवल वेट कम होता है बल्कि बीमारी दूर होती है और रोग-प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ती है। मोटापा कम करने के लिये लोग बडी महनत करते हैं लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता, इसलिये अगर आपको बिना ज्यादा महनत किये हुए अपना वजन कम करना है, तो इस आम को खाना शुरु कर दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
