Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग से कम कीजिये मोटापा
कई लोग सोचते हैं कि अगर उन्हें अपना वजन कम करना है तो उन्हें केवल पैदल चलना चाहिये लेकिन पैदल चलने के बाद भी उनके वजन में कोई कमी नहीं आती। दोस्तों केवल पैदल चल लेने भर से ही वजन कम नहीं होता बल्कि वजन कम करने के लिये ब्रिस्क वॉकिंग करनी पड़ती है। रोजाना 30 मिनट के ब्रिस्क वॉकिंग से 150 कैलोरी बर्न होती है। तो ऐसे में आप रोजाना वॉकिंग और डायटिंग से हफ्तेभर में 1 पाउंड कम कर सकते हैं।
यहां पर कुछ रूल्स दिये हुए हैं जिसके अनुसार वॉकिंग करनी चाहिये:
1. अकेले टहले: यदि आपको वजन कम करना है तो दोस्तों और सहेलियों के साथ वॉकिंग करने की बजाए अकेले टहले। इससे आपका ध्यान कहीं और नहीं बटेगा।

2. स्पीड में टहले: टहलते समय अपनी स्पीड को बढा लें और जब थकान महसूस होने लगे तब स्पीड धीमी कर लें। हल्की स्पीड में टहलने से कभी भी आपका वजन कम होने वाला नहीं है।
3. उपरी इलाकों पर टहले: सीधी रोड पर टहले से अच्छा होगा कि आप ऊंचाई वाली जगहों या रोड पर चढे़ जिससे आपका फैट बर्न होगा और आपकी जांघ टोन होगी। यह ना केवल वॉक होगी बल्कि एक्सरसाइज भी होगी जो वेट लॉस और मसल्स टोनिंग में मदद करेगी।
4. रोजाना टहले: अगर आप वेट लॉस करने के लिये वॉक करते हैं तो नियमित रूप से वॉक पर जाइये। आपको उसी पर वॉक पर निकलना चाहिये। यह आपके रूटीन का एक हिस्सा बन जानी चाहिये।
5. बीच पर वॉक: जब आप रोजाना वॉकिंग के लिये जाएंगे तो आपके शरीर को उसकी आदत हो जाएगी। फिर ऐसे में वेट लॉस की प्रक्रिया भी धीमी पड़ जाएगी इसलिये आपको अपनी वॉक करने की जगह को बदलना पडे़गा। आप बीच पर या पानी में भी वॉक कर सकते हैं।
6. वॉकिंग डाइट: यदि आप वॉकिंग के अलावा और कोई भी व्यायाम नहीं करते हैं तो आपको अपनी डाइट बिल्कुल सिंपल रखनी होगी जिससे वेट जल्दी लॉस हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
