Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जिम के बैग में पुरुषों के लिए आवश्यक 10 वस्तुएं
आज कल जिम जाने का शौक काफी लोगों में प्रचलित हो चला है। जिम में रोज घंटो पसीना बहा कर जब आप सुबह वहीं से डायरेक्ट ऑफिस जाते हैं तो कहीं आपको ऐसा तो नहीं लगता कि आप तरोताजा नहीं महसूस कर रहे हैं।
यदि आप सिर्फ अपने कपड़े पहनकर जिम जाते हैं तो आप व्यायाम करने के बाद अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इसके कई कारण हो सकते हैं - पसीने से तर त्वचा और ढ़ीली ढाली अवस्था? जिम में व्यायाम करने के बाद तरोताजा दिखने के लिए यहाँ 10 ऐसी वस्तुएं दी गईं हैं जो आपके जिम के बैग में होना आवश्यक है। पढ़ें:

जिम टॉवेल
आपको दो टॉवेल की आवश्यकता होगी। क्यों? आईये समझाते हैं: उपयोग के पूर्व और पश्चात जिम के उपकरण को पोछ्नें के लिए एक टॉवेल तथा एक आपके स्वयं के लिए। जिम में किसी अन्य द्वारा उपयोग में लाये गए टॉवेल का इस्तेमाल अस्वास्थ्यप्रद हो सकता है।

डियोड्रन्ट
यह सामान्य रूप से आवश्यक वस्तु है परंतु कुछ लोग इसे नहीं रखते। व्यायाम करने के बाद आपको नहाना चाहिए परंतु आपात स्थिति में डियोड्रन्ट उपयोगी होता है।

पोषक बार (न्यूट्रीशन बार)
जब आप ऑफिस से जिम जा रहे हैं या अधिक व्यायाम करने के बाद आप थकान महसूस करते हैं तो आपके बैग में रखी हुई न्यूट्रीशन बार आपको ताकत देगी। इसके अलावा यह आपकी मीठा खाने की इच्छा को भी दूर करेगी।

अतिरिक्त शेविंग किट (शेविंग का अतिरिक्त सामान)
जब आप लॉकर रूम नहीं छोड़ते और कसरत के बाद घर जाते हैं, तब आपको मूलभूत सामानों वाले शेविंग किट की आवश्यकता होती है। इस प्रकार आप ट्रेडमिल से उतरने के बाद नहाकर ऑफिस जा सकते हैं।

दर्द निवारक क्रीम
दर्द निवारक क्रीम में मेंथाल होता है जो मांसपेशियों और जोड़ों के खिंचाव और दर्द को कम करता है। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए या दर्द को जल्द ठीक करने के लिए इसका उपयोग करें। यह मांसपेशियों की थकान दूर करने में भी सहायक है।

म्युज़िक प्लेयर
व्यायाम के दौरान संगीत सुनने से आपको ऊर्जा मिलती है और आपका मनोरंजन होता रहता है। अपने बैग में तीव्र गति के गानों वाला एमपी 3 म्युज़िक प्लेयर रखें जिससे आप लगातार गतिशील बने रहेंगे। हमेशा ऐसे प्लेयर रखें जो छोटे, आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने योग्य हों तथा आपकी कसरत के बीच में न आएं।

हैंड सैनीटाईज़र
जिम वह स्थान है जहाँ आपको संक्रमण जल्दी हो सकता है। अपने बैग में हैंड सैनीटाईज़र रखें और आवश्यकता होने पर इसका उपयोग करें।

ऑइल फ्री फेस वॉश
पसीने से होने वाली परेशानियां सामान्य हैं। कसरत करने के बाद आने वाले पसीने से होने वाले मुहांसों से बचने के लिए ऑइल फ्री फेसवॉश का उपयोग करें जिसमें सैलिसिलिक एसिड हो जो धूल, जमी हुई गंदगी या बंद रोमकूपों को दूर कर सके।

वॉटर बॉटल (पानी की बोतल)
कसरत करते समय पानी पीते रहना चाहिए। अपनी जिम की बैग में पानी की एक बॉटल रखें तथा पानी पीते रहें। इससे आपको बार बार वॉटर कूलर के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वैसे भी आप जानते हैं कि पानी पीने में कोई बुराई नहीं है।

अतिरिक्त कपड़े
यदि आप जिम के अन्य सदस्यों की तरह ही दिखना चाहते हैं तो रहने दें। यदि नहीं तो कपड़े बदलें। जब आप कसरत करके घर जा रहे हैं तो कपड़े बदल लें क्योंकि सूखने पर नमी कपड़े को ख़राब कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
