Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सेलेब्रिटीज, जिन्हें पसंद है योगा
आप किसी भी सेलेब्रिटी से पूछिए कि उनके मसल्स और लचीलेपन का राज क्या है? जवाब में शायद वह कहे कि कुछ विशेष नहीं, मैं जो पसंद करती हूं, वह खाती हूं। मेरा शरीर बहुत हद तक नेचुरल भी है। क्या वाकई ऐसा है? नेचुरल बॉडी अपनी जगह है। सच्चाई यह है कि इसके लिए घंटों कठिन ट्रेनिंग और फिटनेस रूटीन के दौर से गुजरना पड़ता है।
इन्हीं रूटीन में आजकल सेलेब्रिटियों में योगा भी काफी पापुलर है। पहले जहां योगा को आध्यात्म और अनुशासन से जोड़कर देखा जाता था, वहीं अब यह शारीरिक लाभ के लिए भी जाना जाने लगा है। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी सेलेब्रिटियों के बारे में जो खुद को हॉट दिखाने के लिए योगा का सहारा लेती हैं।

सोनम कपूर
सोनम कपूर अपनी हेल्थ को लेकर काफी सजग रहती हैं और इसके लिए बिक्रम योगा का सहारा लेती हैं। करीब दो महीने पहले उन्होंने ट्वीटर पर लिखा था- ‘‘आज से मैंने बिक्रम योगा शुरू कर दी है, जिसे हर कोई हॉट योगा कहते हैं। अच्छा दिखने के लिए मेरे पिता भी इसका सहारा लेते थे।''

मेग रियान
अमेरिकी एक्टरेस और प्रोड्यूसर मेग रियान अपने घर पर योगा करती हैं। उनका मानना है कि योगा का सबसे अच्छा पहलू चिंतन है। यह आंतरिक शक्ति देता है, जिससे व जिंदगी को व्यवस्थित कर पाती हैं। योगा से उनकी जिंदगी में शांति आई और जीने की सही राह मिली।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा बॉलीवुड में अपने शानदार फिगर के लिए जानी जाती है। ऐसा मुमकिन हो पाया है योगा की शक्ति से। शिल्पा ने योगा नाम से एक सीडी भी लाई, जिसे जून 2008 में रीलीज किया गया था। शिल्पा कहती हैं- ‘‘योगा ने मेरे शरीर, दिमाग और आत्मा को फिट रखा। मेरे गले में समस्या थी और में क्रोनिक स्पॉनडाइलिटिस का शिकार थी। इसलिए मैंने योगा शुरू किया। मैंने इसके लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली और इससे मुझे फायदा हुआ।''

कोंकणा सेन शर्मा
बॉलीवुड एक्टरेस कोंकणा सेन भी अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए योगा को श्रेय देती हैं। कोंकणा ‘एक थी डायन' फिल्म में अपने नए रूप में बेहतरीन दिखी हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं योगा करती हूं और काफी लंबे समय से कर रही हूं। इसी से मुझे फायदा हुआ।

माडोना
पॉप स्टार माडोना योगा को लाइफस्टाइल के तौर पर अपनाने वाली पहली सेलेब्रेटी हैं। उन्हें अष्टांग योगा और हठ योगा काफी पसंद हैं। वह अक्सर ही अपनी जिंदगी में ऊर्जा और मानसिक व शारीरिक शांति के लिए योगा को श्रेय देती हैं। माडोना की माने तो योगा तनावमुक्त होने का सबसे अच्छा जरिया है।

लारा दत्ता
बॉलीवुड ब्यूटी लारा दत्ता ने भी प्रीगनेंसी के बाद महिलाओं के शेप में आने के लिए एक योगा डीवीडी लांच की थी। लारा कहती है कि व्यायाम और कठिन वर्कआउट ने बच्चे के जन्म के बावजूद भी मुझे शेप में रखने में मदद की।

जेनिफर एनिस्टन
यह अमेरिकी एक्टरेस सप्ताह में योगा के पांच सत्र करती हैं। उन्होंने शरीर को शेप में रखने और तनाव मुक्त रहने का श्रेय योगा को दिया है। वह यह भी कहती है कि योगा के जरिए उनके सिगरेट की आदत भी छूट गई। एनिस्टन की माने तो रीलैक्स करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

रिकी मार्टिन
रिकी मार्टिन के दुनिया में लाखों दीवानें हैं। वे भी रीलैक्स होने और मन की शांति के लिए योगा करते हैं। हठ योगा उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है और वह अपने घर में कई तरह के योगा करते हैं। वह कहते हैं कि योगा से उन्हें दिल, दिमाग और शरीर को स्थिर रखने में मदद मिली।

कंगना रनावत
कंगना रनावत को भी योगा काफी पसंद है। ‘शूटआउट एट वाडला' में एक सेक्सी कमसिन की भूमिका से सभी को प्रभावित करने वाली कंगना कहती है, ‘‘मैं नियमित योगा करती हूं और संतुलित आहार लेती हूं।''

करीना कपूर
एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा था, ‘‘मैं योगा से काफी जुड़ी हुई हूं। मुझे लगता है योगा ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं हर सुबह एक या आधा घंटा योगा करती हूं, जिससे मुझे आगे बढ़ते रहने में मदद मिलती है। जिस दिन मैंने योगा नहीं किया तो मुझे लगा कि मेरा दिन सही नहीं गुजरा और मैं उन टास्क को भी पूरा नहीं पाई जो मुझे करनी चाहिए थी।''

क्रिस्टी टुर्लिगटन
अमेरिका की टॉप मॉडल टुर्लिगटन का भी योगा में अटूट विश्वास है। भारत की परंपरागत पद्धतियों में भी उनका बहुत विश्वास है और वह अपनी जिंदगी में वास्तु और आयुर्वेद को भी महत्व देती हैं। वह योगा के आध्यात्मिक, शारीरिक और बौद्धिक पहलुओं से भी काफी प्रभावित हैं।

रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने हर दिन दो घंटे योगा करके न सिर्फ अपना वजन कम किया, बल्कि अपनी बॉडी को शेप में भी लाया। वह कहती हैं कि उसने वजन कम करने के लिए योगा और ट्रेनिंग दोनों का सहारा लिया। इससे मेरे शरीर को काफी फायदा हुआ।

लीसा रे
लीसा रे को स्किन कैंसर था, जिसको खतम करने के लिये लीसा ने योग का सहारा लिया।

नेहा धूपिया
नेहा न केवल जिम जाती है बल्कि समय मिलने पर वह तैराकी, स्पोर्ट्स और योगा करती हैं।

हेमा मालिनी
हेमा मालिनी इतनी उम्रदराज होने के बावजूद भी यंग और ब्यूटीफुल लगती हैं। हेमा अपनी खूबसूरती और फिटनेस का राज योग और डांस को बताती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
