Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सफेद चमकदार त्वचा पाने के लिये खाइये पावर फूड
यदि आप किसी सुंदर, चमकदार और सफेद चेहरे वाली लड़की को देखकर खुद को हीन भावना से भरा हुआ समझती हैं तो अब खुश हो जाइये। अब दुनिया भर की क्रीम, फेस पैक या स्क्रब खरीदना छोड़ कर अच्छे-अच्छे आहार खाइये और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाइये। हमें हमेशा से ही सलाह दी जाती रही है कि हम स्वस्थ और पौष्टिक आहार खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां, विटामिन से भरपूण फल आदि खाने से आपको चमकदार त्वचा हांसिल होगी।
इसके अलावा यदि सफेद स्किन चाहिये तो खूब सारा पानी पीजिये और रेगुलर वर्कआउट भी करना जरुरी है। अधिक पानी पीने से शरीर के खतरनाक टॉक्सिन निकल जाते हैं जिससे चेहरा दमकने लगता है। वहीं दूसरी ओर शरीर के अंदर का ब्लड सर्कुलेशन भी तेज हो जाता है। सब्जियों वाला फेस पैक
तो यदि आपको बिना दाग धब्बों वाली सफेद त्वचा चाहिये तो अभी से ही अपने भोजन में विटामिन ए, सी और पौष्टिक आहार शामिल कर लीजिये। इन्हें खाइये और ऑयली फूड आदि को बिल्कुल कट कर दीजिये क्योंकि यह एक्ने और पिंपल बढाते हैं।

गाजर
इसमें विटामिन सी और कैरोटीन होता है जो कि त्वचा और बालो के लिये बेस्ट है। सुंदर त्वचा पाने के लिये गाजर का जूस हमेशा पिया करें।

पपीता
इसमें विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, ई, एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन से एक्ने और दाग-धब्बों को हटाता है। इसके अलावा यह पेट को भी साफ रखता है।

टमाटर
इसमें लाइकोपीन होता है जो कि स्किन के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। टमाटर खाने से वेट लॉस होता है और कैंसर से भी बचाता है।

कीवि
इस सिट्रस फ्रूट में विटामिन सी होता है, जिसको हर रोज खा कर आप सफेद त्वचा पा सकती हैं। इसके अलावा यदि चेहरे पर दाग हैं तो उस पर ताजी कीवि पीस कर लगा लेने से वह साफ हो जाते हैं।

चुकंदर
यह त्वचा के पोर्स खोलता है, ब्लड सर्कुलेशन बढाता है और गुलाबी गाल पाने में मदद करता है। आपको चुकंदर का रस रोज पीना चाहिये तथा फेस पैक लगाना चाहिये।

हरी पत्तेदार सब्जी
इसमें विटामिन, पोषण और मिनरल पाए जाते हैं। पालक जैसी सब्जियों को अधिक खाने से त्वचा में निखार आता है।

स्ट्रॉबेरी
इसमें भी विटामिन सी पाया जाता है और इसे खाने से स्किन में निखार आता है।

लाल शिमला मिर्च
इस लाल रंग की शिमला मिर्च में विटामिन सी तथा त्वचा को गोरा बनाने वाला लाइकोपीन होता है।

ग्रीन टी
यह एक हर्बल चाय होती है जो कि सनबर्न को ठीक कर के त्वचा से दाग-धब्बों को हटा कर उसे कोमल बनाती है।

सोया बीन
सोया के हर उत्पाद में विटामिन सी और जिंक पाया जाता है। इन्हें खाने से एक्ने और त्वचा की अन्य समस्ओं से निजात मिलेगा। इसे अपनी डाइट में शामिल कर के आप अपनी डल स्किन को चमकदार बना सकती हैं।

ब्रॉक्ली
यह विटामिन सी और ई में अधिक होती है साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो कि सिस्टम को क्लीन कर के चेहरे पर ग्लो लाती है।

मछली
मछली में ओमेगा- 3 पाया जाता है जो कि स्किन के लिये बहुत जरुरी विटामिन होता है।

पीली शिमला मिर्च
विटामिन सी भरी पीली शिमला मिर्च एक एंटी एजिंग के रूप में भी काम करती है।



Click it and Unblock the Notifications
