Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
शहद के गुणों के बारे में जानिये यहां...

चिकित्सीय गुणों और प्राकृतिक अच्छाई से भरपूर शहद का उपयोग बहुत पहले से ही त्वचा और हर प्रकार की शारीरिक देखभाल के लिए किया जाता है। यहाँ हमने इस चमत्कारी तत्व के 20 स्वास्थ्य लाभों को सूचीबद्ध किया है। शहद को प्राचीन काल से ही विभिन्न धर्मों में उच्च मान्यता मिली हुई है। हिन्दु धर्म में भगवान विष्णु को कमल के फूल पर मधुमक्खी के रूप में विश्राम करते हुए दिखाया गया है।
शहद में जो मीठापन होता है वो मुख्यतः ग्लूकोज़ और एकलशर्करा फ्रक्टोज के कारण होता है। शहद में ग्लूकोज व अन्य शर्कराएं तथा विटामिन, खनिज और अमीनो अम्ल भी होता है जिससे कई पौष्टिक तत्व मिलते हैं जो घाव को ठीक करने और उतकों के बढ़ने के उपचार में मदद करते हैं।
प्राचीन काल से ही शहद को एक जीवाणु-रोधी के रूप में जाना जाता रहा है। शहद एक हाइपरस्मॉटिक एजेंट होता है जो घाव से तरल पदार्थ निकाल देता है और शीघ्र उसकी भरपाई भी करता है और उस जगह हानिकारक जीवाणु भी मर जाते हैं। आइये जानते हैं कि शहद हमारे स्वास्थ को कैसे लाभ पहुंचाता है।

1. त्वचा को निखारे
शहद ह्यूमेक्टेंट यौगिक से भरपूर होता है। यह त्वचा में नमी को बनाए रखता है जिससे उसकी कोमलता बनी रहती है।

2. झुर्रियों भगाए
यह मृत कोशिकाओं को दूर करता है और झुर्रियों को आने से रोकता है।

3. घाव को जल्द भरे
शहद के एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण कुछ बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकते हैं और इसलिए यह घावों, कटे और जले हुए स्थानों पर तथा खरोंच पर लगाया जाता है।

4. दर्द कम करे
शहद घाव को साफ करने, गंध और मवाद को दूर करने, दर्द को कम करने और तेजी से उपचार के लिए उपयोग होता है।

5. एक्जीमा को दूर भगाए
शहद क्षतिग्रस्त त्वचा का उपचार करने और नई त्वचा कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह एक्ज़ीमा, त्वचा की सूजन और अन्य त्वचा विकारों का भी प्रभावशाली तरीके से उपचार करता है।

6. खुजली भगाए
शहद में प्रबल एंटी-फंगल गुण के कारण इसका उपयोग एथलीट फुट और खुजली जैसे संक्रमणों के उपचार के लिए किया जाता है।

7. एंटीआक्सीडेंट से भरपूर
शहद प्राकृतिक एंटीआक्सीडेंट से भरपूर है जो पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाता है।

8. सनस्क्रीन का काम करे
सूरज के अधिक संपर्क में रहने से त्वचा को नुकसान होता है और आप समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं। शहद का उपयोग धूप से त्वचा को बचाने के लिए एक सनस्क्रीन के रूप में भी किया जा सकता है।

9. मुंहासो को रोके
शहद त्वचा की ऊपरी परत में गहरे तक जाकर छिद्रों को बंद करता है और अशुद्धियों को आने से रोकता है। इसलिए, यह संक्रमण से लड़ने और मुहाँसों की समस्या को रोकने में मदद करता है।

10. मास्चाराइजर
शहद त्वचा के लिए एक अच्छा मास्चराइज़र है और त्वचा को प्रभावी तरीके से टोन करता है और दृढ़ बनाता है।

11. होठों को चिकना बनाएं
शहद लगाने से फटे और झुर्रीदार होंठों अद्भुत रूप से चिकने और नरम हो जाते हैं।

12. ये खनिजों से भरा होता है
शहद ग्लूकोज़ और फ्रुकटोज़ जैसे शक्कर और मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम, कलोरीन, सल्फर, आयरन और फोस्फेट जैसे खनिजों से बना होता है।

13. इसमे विटामिन्स होते हैं
शहद में विटामिन बी1, बी2, सी, बी6, बी5 और बी3 होते हैं जो सभी अमृत और पराग के गुणों के अनुसार बदलते हैं। शहद में तांबा, आयोडीन और जि़क भी कम मात्रा में मौजूद होते हैं।

14. थकान दूर करे
ग्लूकोज़ और फ्रुकटोज के रूप में कार्बोहाइड्रेट से शरीर को उर्जा मिलती है जो सहनशक्ति को बढ़ाती है और थकान को कम करती है।

15. मार्निंग सिकनेस दूर करे
शहद मार्निंग सिकनेस से राहत प्रदान करता है।

16. एनीमिया दूर करे
नियमित रूप से शहद खाने से कैल्शियम अवशोषण और हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे एनीमिया से लड़ने में मदद मिलती है।

17. कलेस्ट्रॉल कम करे
एच.डी.एल.(अच्छा) कालेस्ट्राल बढ़ाते समय शहद कुल कालेस्ट्राल को कम करने में भी मदद करता है।

18. सास की समस्या में लाभदायक
कफ, आरामदायक और शांतिदायक गुणों के कारण शहद का उपयोग सांस की नली में संक्रमण का इलाज करने के लिए भी किया जा सकता है।

19. रोग से लड़ने कि क्षमता प्रदान करे
चूंकि शहद प्रतिरक्षण प्रणाली को व्यवस्थित करने में सहायता करता है, इसलिए यह संक्रमण की पुनरावृत्ति से भी बचाता है।

20. मोटापा कम करे
शहद मोटापे को कम करने में एक अहम भूमिका निभाता है। यह मेटाबोलिज़्म को बढ़ाता है जिससे शरीर की अतिरिक्त वसा नष्ट हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
