Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ना खाइये इन्हें, नहीं तो हो जाएगी कब्ज
कब्ज़ एक आम समस्या है जो भोजन की अनियमितता या कभी कभी खाने की अस्वस्थ आदतों के कारण होती है। इसके कारण प्रारंभिक तौर पर तो मल विसर्जन अनियमित होता है तथा अधिक बढ़ने पर मल उत्सर्जन में दर्द तथा मल के साथ रक्त आना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
प्राथमिक तौर पर कब्ज़ के कारण आपको यात्रा करना कठिन हो जाता है या फिर मीटिंग में समस्या आती है या उन परिस्थितियों में और अधिक शर्म आती है जब आपको अपना अच्छा प्रभाव ज़माना होता है तथा इस समस्या के कारण आप ऐसा नहीं कर पाते।
कब्ज़ कम करने के लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन आपको टालना चाहिए जैसे दर्द निवारक दवाएं, चिप्स, ढूध से बने उत्पाद, कुकीज़, केक, लाल मांस (मटन), कच्चे केले और तला हुआ खाना।

1. दर्द निवारक दवाएं
दर्दनिवारक दवाएं हमारे जीवन का एक अभिन्न भाग बन गई हैं जिसे कम करने की आवश्यकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि कई लोग इन दवाओं का उपयोग नशे के लिए भी करते हैं जिसकी कारण समस्या आती है। इनका उपयोग आवश्यकता होने पर ही करना चाहिए।

2. चिप्स
चिप्स आजकल के युवाओं का प्रिय खाद्य पदार्थ है जिनसे उन्हें दूर रखना असंभव है, परंतु साथ ही यह एक खतरनाक खाद्य पदार्थ है जिसके कारण कब्ज़ की समस्या होती है। इसे कम मात्रा में खाना चाहिए। उदाहरण के लिए उच्च वसा युक्त आलू के चिप्स न सिर्फ कैलोरी में अधिक होते हैं बल्कि इनके कारण अपचन की समस्या भी होती है।

3. दूध उत्पाद
दूध या दूध से बने उत्पाद जैसे दूध, चीज़, आइसक्रीम आपके पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक होते हैं। दूध उत्पादों में उच्च वसा होता है जिसके कारण मल उत्सर्जन में समस्या आती है।

4. कुकीज़
कुकीज़ हम में से अधिकाँश लोगों का प्रिय खाद्य पदार्थ है। परंतु क्या आप जानते हैं कि कुकीज़, पेस्ट्रीज और केक में वसा बहुत अधिक मात्रा में तथा फाइबर और तरल पदार्थ बहुत कम मात्रा में होते हैं? इन पदार्थों का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके पेट को नुक्सान पहुंच सकता है।

5. केले
आपको आश्चर्य होगा परंतु केले के कारण भी कब्ज़ की समस्या हो सकती है। यद्यपि पके हुए केले आपके शरीर से व्यर्थ पदार्थों को बाहर निकालते हैं, कच्चे केले में फाइबर कम मात्रा में होता हैं जिसके कारण मल उत्सर्जन में बाधा आ सकती है।

6. तले हुए पदार्थ
यदि आपको कब्ज़ की समस्या है तो तले हुए पदार्थ जैसे फ्रेंच फ्राईज़, ओनियन रिंग्स तथा डोनट्स न खाएं। ये वसा युक्त चिकनाई वाले पदार्थ आपकी पाचन प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इन पदार्थों की थोड़ी सी मात्रा खाने पर ही आपको पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है। अपने जठरांत्र की गति को कम होने से बचाने के लिए अपने भोजन में से तले हुए पदार्थों को हटा दें। इसके स्थान पर खाना पकाने के स्वस्थ तरीकों जैसे स्टीमिंग (भाप से पकाना) या उबालना को अपनाएं।

7. मटन
नियमित तौर पर मटन खाने से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। यह हमारे शरीर में उपस्थित फाइबर में कमी लाता है तथा इससे पेट जल्दी भर जाने का अनुभव होता है।

7 खाद्य पदार्थ जिनके कारण कब्ज़ होती है
अपने भोजन में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं और कब्ज़ को दूर रखें। सक्रिय जीवनशैली तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी मल उत्सर्जन अच्छे से होता है।



Click it and Unblock the Notifications
