Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
अच्छे पाचन तंत्र के लिए 20 टिप्स

पाचन तंत्र हमारे शरीर के भीतर स्थित महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे भोजन को पचाता हैं एवं उसमें से मिले पौष्टिक तत्वों को शरीर को प्रदान करता है। यही सार तत्व हमारे सर्वांग के काम आता है इसलिए पाचन तंत्र का सदैव सही रहना आवश्यक होता है। सुबह सवेरे अच्छे से पेट साफ होना, हेल्थी होने की सबसे बड़ी निशानी है।
मगर खान-पान में अनियमितता, भागदौड़ भरा जीवन और इसके चलते पैदा हुआ तनाव, हर सुबह मोशन की जंग लड़वाता है। कब्ज से सिर्फ बूढ़े ही नहीं जवान भी परेशान रहते हैं। नींद पूरी न होना, तनाव-भय-चिंता या शोक आदि से भावनात्मक दबाव पैदा होता है। नशीली दवाएं व स्मोकिंग भी कब्ज का कारण है।
अपने जीवन में इन नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए बेहतर पाचन के लिए इन सरल उपायों को अपनाये

1: गर्म पानी पिएं
भोजन पचाने में परेशानी हो रही हो तो गर्म पानी पिएं । सुबह गर्म पानी पीने और भोजन से पहले कम से कम तीस मिनट पहले पानी पीने से पाचन तंत्र साफ रहता है।

2: खाना सही तरीके से खाए
भोजन के बाद अपच की परेशनी से बचने के लिए खाना खाने का सही तरीका अपनाये। खाना खाने से पहले फल खाए उसके बाद जटिल भोजन करे इस तरह से आप ज्यादा खा पाएंगे और पाचन समस्याओं से बचे रहेगें।

3: हमेशा शांति से बैठ कर भोजन करे
आप कैसे खाना खाते है इससे भी आप के पाचन पर असर पढ़ता है। इस लिए हमेशा सुकून और घर वालो के साथ बैठ कर भोजन करे। ना की टी वी देखते हुए। क्यों की सही तरीके से बैठ कर भोजन करने से हमारा पाचन हमेशा अच्छा रहता है।

4: खूब सारा पानी पिएं
यह भी पाचन की परेशनी के लिए सबसे अच्छा उपाय है। रोज़ 8-10 गिलास पानी पिएं इसे कब्ज़ की परेशनी से रहत मिलती है और मल भी साफ हो जाता है।

5:नींबू पानी पिएं
अगर आपको सुबह गर्म पानी पीना पसंद नहीं है, तो एक गिलास में नींबू का रस निचोड़ कर उसे पिएं। इस से आपके पेट में बन रहा एसिड कम हो जायेगा और आपका पेट भी साफ रहेगा।

6: मालिश करे
सुबह उठ कर व्यायाम या मालिश करे इससे पाचन में लम्बे समय तक सुधार में मदद करेगा। कुछ अच्छे तेलों के साथ अपने पेट की मालिश करे।

7: खाना अच्छे से चबा कर खाए
खाना खाने का सबसे अच्छा तरीका है छोटे कौर और अच्छे से चबा कर खाएं। इस से आप के मुंह में कार्बोहाइड्रेट बनेगा जिससे एमाइलेज पैदा होंगे और इसे आप का पाचन अच्छा रहेगा।

8: फाइबर से दोस्ती करे
चेरी, अंगूर, घंटी मिर्च, साबुत अनाज और बादाम जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अपने खाने में शामिल करे। इन खाद्य पदार्थों को आपने भोजन में शामिल करने से आपका पाचन अच्छा रहेगा।

9: वसायुक्त खाद्य पदार्थों से बचें
वसायुक्त खाद्य पदार्थ कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं को पैदा करता है। क्यों की वसायुक्त खाद्य पदार्थ को पचने में बहुत समय लगता है। पूरी तरह से वसायुक्त खाद्य पदार्थों को खाना न छोड़े क्यों की वसा भी आपके शरीर के लिए जरुरी है। इस लिए इसे कम और संतुलित आहार के साथ खाए।

10: विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं
ब्रोकोली, टमाटर, कीवी फल और स्ट्रॉबेरी जैसे विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाएँ। खूब सरे रंगीन फल और सब्जियों को खाएं जिससे मल अच्छे से साफ हो सके।

11: अपने आहार में मसाले मिलाये
अदरक, काली मिर्च, सेंधा नमक या धनिया जैसे विभिन्न मसाले मिलकर अपने भोजन का स्वाद बढ़ाये। यह सभी मसाले केवल आपके भोजन को भी नहीं स्वाद देता है बाकि आपके पाचन को भी अच्छा रखता है।

12: समय से भोजन करे
अच्छे पाचन के लिए रोज़ एक ही समय में खाना खाएं। समय से खाना खाने से पाचन तंत्र पर अच्छा असर पढ़ता है और एसिड भी नहीं बनता है।

13: स्वस्थ वजन बनाए रखें
मोटापा या अधिक वजन होने से हार्ट्बर्न और गैस जैसे पाचन समस्यां पैदा होती है। इस के लिए अपने चिकित्सक से मिले और वजन कम रखने के लिए सलहा ले।

14: बिना चर्बी का मांस खाए
जिन लोगो को नॉन वेज बहुत ज्यादा पसंद है उन्हें कम वसा वाला मांस खाना चाहिए क्यों की मांस को बहुत ज्यादा समय लगता है पचने में।

15: शौचालय जाएँ
आप शौचालय में जाने का सोच रहे है तो तुरंत जाइये क्यों की मलमूत्र को हटाने में देरी होने से और परेशनी होगी और इससे पेट में दर्द भी होगा, इस लिए जब भी आपको शौचालय जाना हो तो तुरंत जाएँ देर न करे।

16: नियमित रूप से व्यायाम करे
हर रोज व्यायाम करने से पाचन बहुत अच्छा रहत है। रोज़ व्यायाम करने से आपका मटैबलिज़म अच्छा राटा है और आपके रक्त प्रवाह में सुधार करता है।

17: अपने आहार सिमित रखे
सीमा से परे भोजन करने से पाचन में परेशनी होती है। इसलिए हमेशा कम भोजन करे।

18: तनाव कम करें
लगातार पाचन समस्याओं का कारण तनाव हो सकता है। तनाव आपके पाचन तंत्र पर बहुत बुरा असर डालता है। इसलिए, आलोम विलोम और मेडटैशन जैसे व्यायाम का अभ्यास करके अपने तनाव को नियंत्रित करे।

19: प्रोबायोटिक्स
रोज़ एक कटोरी लो फैट दही खाए। दही में प्रोबायोटिक्स होते है जो आपके पाचन को अच्छा रखते है।

20: देर रात भोजन करने से बचें
हमरा पाचन तंत्र शाम को धीमा हो जाता है। जिससे हमारे पेट में पाचन रसायन बनाने लगता है इस लिए देर रात खाना खाने से हमारा पाचन बिगड़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
