Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
छरहरे बदन के लिये खाइये इन जोड़ों में आहार
दुबला या पतला होने के लिये भोजन प्रमुख कारक है। कुछ भोज्यपदार्थ मोटापा बढ़ाते हैं जबकि कई अन्य वजन कम करने में सहायक होते हैं। केवल वजन ही नहीं प्रतिरक्षण और त्वचा देख-रेख जैसे कई अन्य कार्यों में भी सहायक है।
यहाँ 9 जोड़े भोज्य पदार्थों के बारे में बताया जा रहा है जो स्वस्थ रहना और सौम्य दिखना आसान बनाते हैं। इनमें से कुछ अजीब लग सकते हैं, लेकिन यकीन कीजिये, ये आपके शरीर तथा त्वचा के लिये बहुत फायदेमन्द होता है। इनमें से कुछ आपको स्वस्थ बनाते हैं।
ये सभी भोज्य पदार्थ किसी न किसी रूप में आपके आहार में शामिल हैं। इसलिये बेहतर परिणामों के लिये इन्हें आजमायें।

आम और अण्डे का जोड़
क्या होता है- सुंदर त्वचा प्रदान करता है।
अच्छी त्वचा के लिये आपको कई उत्पादों को लगाने की आवश्यकता नहीं है। केवल कुछ अण्डे और आम खायें, खासतौर से इस समय जबकि इस फल का मौसम हो। अण्डे प्राकृतिक रूप से अमीनो अम्ल से भरपूर होते हैं जो त्वचा निर्माण करने वाले कोलैजेन के लिये आवश्यक होते हैं। आम, जो कि विटामिन सी से भरपूर होता है, इन अमीनो अम्लों के साथ कोलैजेन निर्माण में सहायक होता है। इससे शरीर के उन खत्म हो रहे संचित का संश्लेषण हो जाता है जो त्वचा को और बेहतर बनाते हैं।
सही रूप में सेवन करें - अपने नाश्ते को और बेहतर बनाने के लिये ऑमलेट को ताजे आम के रस के साथ लें जिससे की दिन भर की जरूरत का विटामिन सी मिल जाता है।

लाल शिमला मिर्च और राजमा
क्या होता है- बेहतर प्रतिरक्षण प्रदान करता है।
अपने आहार में इन लाल शिमला मिर्चों को सम्मिलित करने पर प्रतिरक्षण तन्त्र को मजबूत करने वाले लौह को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पायेंगें। राजमा में उपस्थित लौह को शरीर द्वारा अवशोषित कर पाना कठिन होता है लेकिन लाल शिमला मिर्च जैसे विटामिन सी के स्रोतों के साथ लेने पर शरीर इसे आसानी से ग्रहण कर पाता है।

जैतून का तेल और टमाटार का रस
क्या होता है- रोगों से बेहतर सुरक्ष प्रदान करता है।
टमाटर में चार कैरोचिनॉइड के अलावा तीन ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट होते हैं जो कैंसर और हृदयरोगों से लड़ने में सहायक होते हैं। ये सुरक्षात्मक रसायन अतिशुद्ध जैतून के तेल, जो स्वास्थ्यवर्धक मोनोअनसैचुरेटेड वसा से भरपूर होता है, की उपस्थिति में बेहतर रूप से अवशोषित होते हैं।
सही रूप में सेवन करें - टमाटर के छिलके को न हटायें क्योंकि यह पादप रसायनों से भरपूर होता है। अतिशुद्ध जैतून तेल सबसे कम प्रसंस्कृत होता है इसलिये इसमें सभी फायदेमन्द यौगिक होते हैं। इसे खराब होने से बचाने के लिये गर्मी और प्रकाश से दूर रखें।

ब्रॉकली और टमाटर का जोड़
क्या होता है- कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है
दोनो अपने आप में कैंसर से लड़ने की क्षमता रखते हैं लेकिन शोधों के अनुसार एक दूसरे से जुड़ने के बाद कैंसर से लड़ने वाले भोज्य पदार्थों में सबसे शक्तिशाली हो जाते हैं। वैज्ञानिकों ने यह पाया है कि प्रॉस्ट्रेट कैन्सर के ट्यूमर की वृद्धि दर को कम करने में टमाटर और ब्रॉकली अलग-अलग खाने की तुलना में दोनों को एक साथ खाना ज्यादा प्रभावशाली होता है।
सही रूप से सेवन करें - पिज्जा या स्पगेटी के साथ डेढ़ कप ब्रॉकली और ढाई कप ताजे टमाटर लें।

जई और स्ट्रॉबेरी का जोड़
क्या होता है- स्वस्थ हृदय प्रदान करता है
जई में ऐवेनैथ्रामाइड और फीनॉलिक ऐसिड नामक दो महत्वपूर्ण पादप रसायन होते हैं जो विटामिन सी के साथ मिलकर कोलेस्ट्रॉल के प्रतिकूल प्रभाव को कम करते हैं और हृद्याघात के कारक प्लाक को जमने से रोकते हैं।
सही रूप सेवन करें - जई के नाश्ते के साथ आधा कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी का आनन्द लें

हरी चाय और नींबू का जोड़
क्या होता है- स्वस्थ हृदय प्रदान करता है
कैटेचिन्स नामक शक्तिशाली ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट के स्रोत के रूप में हरी चाय हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करती है। लेकिन शोधों के अनुसार केवल 20 प्रतिशत यौगिक ही शरीर द्वारा अवशोषित किये जाते हैं। हरी चाय में नींबू डालने से कैटेचिन्स का स्तर 80 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
सही रूप में सेवन करें - अपने लिये हरी चाय बनाने के बाद उसमें एक नींबू निचोड़ कर पियें।

दालचीनी और साबूत अनाज का जोड़
क्या होता है- अतिरिक्त ऊर्जा और तेजी से वजन कम करने में सहायक
टोस्ट पर दालचीनी छिड़क कर खाने से रक्त शर्करा स्तर सामान्य रहता है जिससे ऊर्जा की कमी नहीं होती और भूख ज्यादा लगती है। अमेरिकन जरनल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार दालचानी भोजन के बाद अमाशय से उसके निकलने की दर को कम करता है और रक्त में शर्करा मात्रा की बढ़त को भी कम करता है और ढेर होने से भी बचाती है।
सही रूप में सेवन करें - साबूत अनाज की ब्रेड, ट्रान्स मुक्त मक्खन और एक चम्मच दालचीनी का सेवन करें।

प्याज और लहसुन का जोड़
क्या होता है- सम्पूर्ण शरीर की सुरक्षा प्रदान करता है
इन दोनों सब्जियों में ऑर्गैनोंसल्फर यौगिक और हृदय को स्वस्थ रखने वाले रसायन होते हैं जो घमनियों में प्लाक जमने से रोकते हैं। इनमें से कुछ यौगिकों का अध्ययन कैन्सर उत्पादक कारकों को समाप्त करने की इनकी शक्तिशाली क्षमता को लेकर किया गया है।
सही रूप में सेवन करें - ज्यादातर भारतीय पकवान में ये शामिल होते हैं लेकिन यदि आप कुछ और लेने की सोच रहें हैं तो यह मेल सूप और सॉस में भी अच्छा काम करता है।

हरी चाय और काली मिर्च का जोड़
क्या होता है- आपकी कमर पतली होती है।
पतली कमर के लिये डायटिंग कर भूल जायें। अपने अगले भोजन के बाद एक काप हरी चाय में थोड़ी सी काली मिर्च डालकर पियें। इनका मेल ईजीसीजी, चाय में उपस्थित एक ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट जो कैलोरी खत्म करने की दर 130 प्रतिशत तक बढ़ा देता है, के अवशोषण को प्रेरित करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि हरी चाय के यौगिक उन हॉर्मोन्स को प्रभावित करते हैं जो भूख और तृप्ति का नियन्त्रण करते हैं।
सही रूप में सेवन करें - शोध बताते हैं कि काली मिर्च के आधे चम्मच जैसी कम मात्रा भी चाय के लाभदायक यौगिकों के अवशोषण को बढ़ा देती है।



Click it and Unblock the Notifications
