Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जॉब करने वाली महिलाओं के लिये डाइट टिप्स
आज के जमाने में महिलाए एक बड़ी संख्या में ऑफिस जाने लगी हैं। वे घर तो संभालती ही हैं साथ ही ऑफिस के काम को भी बड़ी बाखूबी के साथ निपटाती हैं। लेकिन घर और बाहर के काम के चक्कर में वे अपनी हेल्थ पर उतना ध्यान नहीं दे पाती जितना उन्हें देना चाहिये। पैसा कमाना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन उसके चक्कर में स्वास्थ्य को दांव पर लगाना बहुत बुरी बात है। ऑफिस से देर रात वापस लौटना फिर देर से सोना और सुबह बिना ब्रेकफास्ट खाए ही ऑफिस चले जाना , बहुत ही खराब आदत है।
ऑफिस में काम करने कि वजह से महिलाओं को हेल्थ समस्याएं हो जाती हैं जैसे, तनाव, त्वचा का खराब हो जाना, बालों का झड़ना आदि आम छोटी बीमारियां है। लंबे समय तक यूं ही घंटे-घंटे तक बैठ कर काम करने से कई बड़ी बीमारियां भी पैदा हो जाती हैं।
इसलिये जरुरी है कि आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। अगर आप या आपकी बहन ऑफिस में जॉब करती है तो उसे नीचे दिया हुआ डाइट टिप जरुर पढ़ने के लिये बोलें, इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और ऑफिस के काम से तनाव भी नहीं होगा।

नींबू पानी
हेल्दी और एनर्जी से भरे रहने के लिये आपको सुबह कि शुरुआत गरम पानी में नींबू डाल कर पीने से करनी चाहिये। इससे बॉडी से सारी गंदगी साफ हो जाती है और वजन भी कम होता है।

चाय के साथ बिस्किट
आपको कभी भी खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिये। इसके साथ हमेशा ही लो फैट बिस्किट का सेवन करें।

पेट भरने वाला ब्रेकफास्ट
आप सुबह के समय दाल-रोटी या सब्जी खा सकती हैं। ब्राउन ब्रेड सैंडविच, इडली या डोसा हेल्दी ब्रेकफास्ट होता है।

जूस
महिलाओं को तमाम बीमारियों से दूर रहने के लिये जैसे यूटीआई या ईस्ट इंफेक्शन आदि, खूब सारा पानी पीना चाहिये या फिर ताजा जूस जिसमें चीनी न मिली हो पीना चाहिये।

सीमित लंच
सलाद, रोटी या ब्राउन राइस लंच के लिये सबसे अच्छे साबित हो सकते हैं।

हेल्दी स्नैक
शरीर में ग्लूकोज लेवल बैलेंस रहे और तेज भूख से बचे रहने के लिये हेल्दी स्नैक्स खाएं। फ्राई और तला-भुना स्नैक्स न खाएं।

खूब पानी पियें
पानी से आपका शरीर हमेशा तर रहेगा और शरीर से सारी गंदगी बाहर निकलेगी। हमेशा अपने डेस्क पर रखी बॉटल को भर के रखें और पानी पीने में कभी भी आना कानी न करें।

तनाव न लें
काम काजी महिलाओं को काम कि टेंशन हो ही जाती है। स्ट्रेस को दूर रखने के लिये आपको एवाकाडो, पीच, संतरा, मछली या ब्रॉकली आदि का सेवन करना चाहिये।

मासिक के समय
इस दौरान काफी मूड में परिवर्तन आ जाता है। यहां तक कि बैक पेन भी होने लगता है। इसके लिये आप अपने आहार में आयरन और कैल्शियम बढ़ा सकती हैं।

फाइबर
खूब सारे रेशेदार फल और सब्जियों का सेवन कीजिये। इससे आपका पेट सही रहेगा और सुबह आप फ्रेश हो जाएंगी।

लाइट डिनर
आपका डिनर हल्का होना चाहिये। इस समय सूप या सलाद खाएं। रोटी के साथ स्टीम किया हुआ चिकन बहुत लाभकारी होता है।

ब्यूटी स्लीप लीजिये
महिलाओं को अपनी नींद रोज पूरी करनी चाहिये। इससे त्वचा और बालों की समस्याओं से राहत मिलती है। बाल नहीं झड़ते और आंखों के नीचे डार्क सर्कल नहीं पड़ते।



Click it and Unblock the Notifications
