Latest Updates
-
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस
क्या दलिया खाने से वाकई में वजन घटता है?
दलिया एक सुपाच्य भोज्य पदार्थ है जो गेंहू को दरदरा पीसकर बनता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते है जो स्वास्थ्य को बनाएं रखते है, शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं, हार्ट के कार्यो में सुधार लाते है और बॉडी के मेटाबोल्जिम को फिट रखते हैं। सबसे बड़ी बात कि दलिया खाने से अतिरिक्त वजन भी कम होता है।
आजकल मार्केट में दलिया के पैकेट आते है जिन्हे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। विज्ञापन में इन्हे ऐसे दिखाया जाता है कि इनका नियमित सेवन करने से वजन कम आता है। लेकिन वाकई में से बात सच है हां यह फैक्ट है, दलिया खाने से बॉडी में फैट नहीं बढ़ता और शरीर फिट रहता है। यहां कुछ विवरण दिए जा रहे है जिनसे पता चलता है कि दलिया खाने से शरीर का वजन कम होता है : -

1) हाई फाइबर युक्त अनाज : दलिया में घुलनशील और अघुलशील फाइबर होते हैं। बॉडी में उच्च मात्रा में फाइबर होने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड़ सुगर बढ़ता है। साथ ही साथ, दलिया के सेवन से पेट भर जाता है और लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। अगर आप हर वक्त कुछ - कुछ खाने के आदी है तो दलिया का सेवन सुबह अवश्य करें। इसकी हाई फाइबर डाइट आपको हेल्दी बनाएगी और आपके दिल को दुरूस्त रखेगी।
2) हाई एनर्जी युक्त अनाज : दलिया शरीर को सबसे ज्यादा एनर्जी प्रदान करता है। यह बॉडी को बूस्ट कर देता है। अगर आप हर दिन एक कटोरी दलिया का सेवन करें तो पूरा दिन बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी। शरीर में हाई एनर्जी होने से मेटाबोल्जिम सिस्टम भी बढिया रहता है। यही कारण है कि सुबह के समय दलिया के सेवन पर जोर दिया जाता है।
3) हाई एंटी - ऑक्सीडेंट युक्त अनाज : दलिया में भरपूर मात्रा में एंटी - ऑक्सीडेंट होते है जो शरीर से विषैले तत्वों को निकाल देते है और शरीर में स्फूर्ति लाते है। इसके सेवन से शरीर में अनावश्यक तत्वों में भी कमी आती है और शरीर के सभी कार्य सुचारू रूप से चलते है। हाई - एंटी ऑक्सीडेंट की वजह से मेटाबोल्जिम सिस्टम भी ठीक रहता है।
4) लो कैलोरी युक्त अनाज : दलिया में अन्य फूड की अपेक्षा कम कैलोरी होती है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है लेकिन मोटापा नहीं बढ़ता है। दलिया, बहुत कम घनत्व वाला फूड है जिससे शरीर का वजन घटाने में आसानी होती है। अगर आप खाली दलिया खाएंगे तो वजन कम होने के आसार कम होते है लेकिन नियमित भोजन के अलावा भी इसका सेवन करने से लाभ मिलता है।
5) बनाना बेहद आसान : दलिया एक प्रकार का साबुत अनाज होता है जो शरीर को स्वास्थ्यवर्धक बनाता है। दलिया का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे बनाना और खाना, दोनों बेहद आसान होता है। इसे दूध या फलों के साथ बनाया जा सकता है। आप चाहें तो मीठा दलिया बना लें और चाहें तो नमकीन दलिया बना लें। दलिया को नाश्ते में लेना सबसे फायदेमंद होता है। इसे पकाने से इसके पोषक तत्वों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है। कुल मिलाकर दलिया का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications