Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपकी कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए 10 खाद्य पदार्थ
आप ऑफिस से आए हों और बॉस आपसे कहे कि वापस ऑफिस आ जाओ तो आपको कैसा लगेगा? यक़ीनन आपको बहुत बुरा लगेगा। ऐसा इसलिए क्यूँ की आप दिन भर के कम से इतना थक जाते हैं की और काम करने की हिम्मत ही नहीं होती। इसलिए हम आपके लिए लाये हैं 10 खाद्य पदार्थों की लिस्ट जिनके सेवन से निश्चित रूप से आपमें शारीरिक और मानसिक उर्जा का संचार होगा।
आज दुनिया में उसी इंसान को पसंद किया जाता है जो एक समय में सारा काम कर ले। थके हुए और निराश इंसान से कोई बात करना भी पसंद नहीं करता। सही से पौष्टिक खाना न खाने की वजह से शरीर में थकान आ जाती है, जिसका कारण हमें पता ही नहीं चल पाता। अगर आप दिनभर चुस्त दुरुस्त रहना चाहते हैं तो, हमारे बताए गए कुछ खाघ पदार्थो का सेवन करना शुरु करें। इनका सेवन करने के बाद आप निश्चित ही हर काम के लिए हां ही कहेंगे क्यूँ की थकना मना है।

ग्लूकोस
ग्लूकोस में कार्बोहायड्रेट का भंडार होता है जो कि मस्तिष्क, मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को ऊर्जा प्रदान करता है। ग्लूकोस आपको ब्रेड, बिस्किट , अनाज, भूरे चांवल में प्रचुर मात्रा में मिलता है। लेकिन ध्यान रहे कार्बोहायड्रेट की ज्यादा मात्रा आप ब्लड शुगर बढ़ा सकती है।

फाइबर
फाइबर से न केवल एनर्जी मिलती है बल्कि यह कैंसर जैसे असाध्य रोगों से लड़ने और पाचन क्रिया को सुधारने के लिए भी उत्तम आहार है। फल, अनाज, दाल, सब्जियां,दलिया आदि फाइबर का खजाना है।

ड्राई फ्रूट्स
काजू, बादाम, किशमिश आदि ड्राई फ्रूट्स में उर्जा का भंडार है। बादाम को आप रात को भिगोकर सुबह दूध के साथ खा सकते हैं जो कि दिमाग के लिए काफी अच्छा है। ड्राई फ्रूट्स में मैग्नीशियम क़ी अधिकता होती है। इनमे शुगर की मात्रा भी ज्यादा होता है अतः ज्यादा सेवन नहीं करें।

मांस
मांस में ड्रोपामाईन और नोरेपाइन की मात्रा होती है जो कि दिमाग के लिए बहुत उपयोगी है। चिकन, पोर्क, मांस में एनर्जी की अधिकता होती है। आप इनका सेवन कर अपनी खोई हुई एनर्जी को प्राप्त कर सकते हैं।

फिश
मछली में ओमेगा नामक तेल होता है जो कि शरीर के लिए उपयोगी होता है। इस तेल से न केवल उर्जा मिलती है बल्कि यह हार्ट के लिए भी अच्छा रहता है। अगर आप मोटी मछली लेते हैं तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा।

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरे पत्तों में विटामिन बी 9 होता है जो कि मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है और पाचन क्रिया को भी सुधारता है। यह ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को भी बढाता है। आप पालक, बथवा, मूली के पत्तों को भी सब्जी में काम में ले सकते हैं।

पानी
डिहाइड्रेशन की स्थिति में पानी मददगार होता है। रोज 8 से 9 गिलास पानी पीना चाहिए।

फ्रूट्स
फल आपको न केवल निर्जलीकरण में मदद करते हैं बल्कि इनसे चेहरे पर भी चमक आती है। आप सेव, केला, तरबूज, अनानास, जामुन, संतरा आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। इन्हें आप अपने नाश्ते का हिस्सा भी बना सकते हैं।

चाय,काफी
अगर आपको जल्दी उर्जा प्राप्त करनी है तो चाय,काफी आपके लिए अच्छा विकल्प है। हालाँकि चाय,काफी, चोकलेट आदि से फटाफट एनर्जी मिलती है लेकिन इनसे शुगर लेवल भी बढ़ता है इसलिए इन्हें आदत नहीं बनाना चाहिए।

नारियल पानी
नारियल पानी आपको हाइड्रेट् करके एनर्जी प्रदान करता है साथ ही यह अनुपयोगी और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बहार निकलने में भी मददगार है। नारियल पानी का सेवन घूमते -फिरते, पिकनिक पर, ऑफिस में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

शहद
शहद के नाम से ही शरीर में मधुरता घुल जाती है। शहद उर्जा का एक अच्छा स्रोत्र है यही कारण है की इसे एनर्जी ड्रिंक्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप नींबू पानी के साथ भी ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
