Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
सर्दियों में शरीर गर्म रखने वाले फूड
साल के सबसे सर्द दिन शुरू हो चुके है, ऐसे में सिर्फ ऊनी कपड़े पहनने भर से सर्दी से बचना मुश्किल है। बॉडी में अंदरूनी गर्मी होने पर आपको सर्दी कम लगेगी और कई बीमारियां भी नहीं होगी। सर्दियों के दौरान शरीर की सुरक्षा जरूरी होती है, इसलिए आपका उचित भोजन लेना आवश्यक है। सर्दियों के दिनों में ऐसी सब्जियां और फल खाएं, जिससे शरीर में गर्मी मिलें। भोजन, स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाकर रखता है।
सही भोजन ग्रहण करने से शरीर में बीएमआई संतुलित रहता है। कुछ खाद्य सामग्री जैसे - लहसून, मेथी आदि शरीर को गर्मी प्रदान करते है। ऐसी ही कई अन्य खाद्य सामग्री भी है जो सर्दी के दिनों में बॉडी का तापमान बनाएं रखती है और प्रतिरक्षा क्षमता को भी मजबूत बनाती है। जानिए कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थो के बारे में : -

अदरक :
बचपन से ही हम सब दादी मां घरेलू नुस्खे में अदरक का नाम सबसे ज्यादा सुनते आ रहे है। लेकिन अदरक वाकई में गुणकारी है। सर्दियों के दिनों में अदरक की चाय या उसका अचार बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को गर्मी मिलती है और पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है।

मूंगफली :
सर्दियों के दिनों में वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। अगर आप सर्द मौसम में कोई ऐसा फूड लेना पसंद करते है जो शरीर को गर्मी दें और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ग्रहण करने में मदद करें, तो मूंगफली का सेवन करें। यह सर्दी के दिनों में बॉडी को गर्म रखता है।

शहद :
सर्दियों के दिनों में अपने भोजन में शहद को अवश्य शामिल करें। इससे पाचन क्रिया में सुधार होगा और प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी असर पड़ेगा।

बादाम :
बादाम कई गुणों से भरपूर होते है। इन्हे सर्दियों का सबसे अच्छा फूड माना जाता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, जो सर्दियों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है। बादाम में डायबटीज को निंयत्रित करने का गुण होता है। इसमें विटामिन - ई भरपूर मात्रा में होता है।

अनाज :
कुछ अनाज शरीर को सबसे ज्यादा गर्मी देते है जैसे - बाजरा। सर्दी के दिनों में बाजरा की रोटी बनाकर खाएं। छोटे बच्चों को बाजरा की रोटी अवश्य खानी चाहिए। इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण भी होते है।

रसीले फल न खाएं :
सर्दियों के दिनों में रसीले फलों का सेवन न करें। संतरा, रसभरी या मुसम्मी आपके शरीर को ठंडक प्रदान करते है और आपको सर्दी लग सकती है। अगर इन्हे खाएं तो धूप में बैठकर खाएं।

वार्मअप करें :
सर्दियों में ऐसी खाद्य सामग्री खाएं जो शरीर को वार्मअप कर दें। जैसे - तिल के बीज, रामदाना आदि। इनके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और वह गर्म रहता है। इसके अलावा, मेटाबोल्जिम भी अच्छा रहता है।

ओमेगा - 3 फैटी एसिड :
सर्दियों में ओमेगा - 3 फैटी एसिड सबसे अच्छा फूड होता है। यह मुख्य रूप से मछलियों में पाया जाता है। सर्दियों में दिनों में मछली का सेवन करें, इससे शरीर को गर्मी मिलती है। इसमें जिंक भरपूर मात्रा में होता है और यह सफेद रक्त कोशिकाओं को सक्रिय कर देता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा बढ़ाने में सहायक होती है। प्रतिरक्षा क्षमता ही शरीर को बीमारियों से दूर रखती है।

सब्जियां :
अपनी खुराक में हरी सब्जियों का सेवन अवश्य करें। सब्जियां, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और गर्मी प्रदान करती है। सर्दियों के दिनों में मेथी, गाजर, चुकंदर, पालक, लहसून, बथुआ आदि का सेवन करें। इससे शरीर को ढ़ेर सारी ऊर्जा मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications