Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भरपूर भोजन करने से आती है अच्छी नींद
न्यूयार्क, अच्छी नींद नहीं आने का कारण आम तौर पर तनाव को माना जाता है, लेकिन सिर्फ तनाव ही अनिद्रा की वजह नहीं है, बल्कि भरपूर भोजन न मिल पाना भी इसका एक प्रमुख कारण है। इसलिए अच्छी नींद के लिए अच्छा और पौष्टिक भोजन जरूरी है। हफिंगटनपोस्ट डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई बार विभिन्न तरह के विटामिन व खनिज तत्वों की शरीर में कमी के कारण भी रात में आंखों में नींद कोसों दूर होती है और लोग बिस्तर पर बस करवटें बदलते रह जाते हैं।
मैग्नीशियम भी शरीर की ऐसी आवश्यकताओं में से एक है, जो अच्छी नींद के लिए जरूरी है। इसकी कमी से लोगों को अक्सर अनिद्रा की शिकायत होती है।

वर्ष 2006 के एक अध्ययन के मुताबिक, इसकी कमी से लोगों में तनाव पैदा हो सकता है और यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए समस्या बन सकती है। हरी सब्जियां, लौकी, तिल तथा बीन्स मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं।
शरीर में पोटैशियम की कमी भी अनिद्रा की वजह हो सकती है। वर्ष 1991 के एक अध्ययन के मुताबिक, इसकी कमी दूर करने के लिए पूरक आहार लिए जा सकते हैं और इससे नींद न आने की समस्या काफी हद तक दूर की जा सकती है। खानपान में बीन्स, हरी सब्जियों तथा पके हुए आलू को शामिल करके भी इसकी कमी काफी हद तक दूर की जा सकती है।
अच्छी नींद के लिए शरीर में विटामिन डी का भी भरपूर मात्रा में होना आवश्यक है। वर्ष 2012 के एक अध्ययन के मुताबिक, दिन के समय हमेशा उनींदापन शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। सूर्य की रोशनी इस विटामिन का एक प्रमुख स्रोत है। खानपान में मछलियां इस विटामिन का अच्छा स्रोत हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
