Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
आपको भूख लग रही है, तो खाएं ये स्नैक्स
अब भूख भला किसे नहीं लगती होगी! यह तो जीने की बुनियादी जरूरत है। अगर आप लंबे समय तक खाना नहीं खाएंगें तो आप पर थकान और आलस्य हावी हो जाएगा। ज्यादा समय तक भूखे रहने पर तो कई बार गंभीर स्थिति बन जाती है और शरीर के कुछ अहम अंग काम करना भी बंद कर देते हैं।
आज के समय में हमारी जिंदगी काफी व्यस्त हो गई है और हमारे पास ठीक ढंग से खाना खाने का भी समय नहीं है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। हम काफी देर तक भूखे रहते है और फिर अचानक से कुछ भी अनहेल्थी जैसे फास्ट फूड और पैक्ड फूड खा लेते हैं। अपने भूख को शांत करने के लिए ऐसे अनहेल्थी फूड खाने से बेहतर है कि आप कुछ हेल्थी फूड खाएं।
आइए हम आपको बताते हैं भूख शांत करने के लिए कुछ हेल्थी फूड के बारे में।

1. फ्रूट और जूस:
अंग्रेजी में एक कहावत है- एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे। आप इस कहावत को गंभीरता से लें। सेब के साथ-साथ आप केला और साइट्रस फ्रूट का भी सेवन कर सकते हैं। ये फल आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देगा। इतना ही नहीं फलों में प्रचूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। साथ ही आप फलों का जूस भी ले सकते हैं, जो भूख को शांत करने में काफी कारगर होता है।

2. सूप:
सूप में बड़ी मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसे बनाने भी बहुत आसान होता है और इसे आप किसी भी सब्जी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ सब्जियों को काट लें और नमक व काली मिर्च के साथ पानी में उबाल लें। लीजिए आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक सूप तैयार है। इसके अलावा आप बादाम का सूप, मीठी मकई का सूप, टमाटर का सूप आदि का भी सहारा ले सकते हैं। इनके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे काफी कम समय में तैयार कर लेंगे और अपनी भूख को भी शांत कर लेंगे।

3. सैंडविच:
सैंडविच आप बड़ी आसानी से और बड़ी जल्दी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक ब्रेड पैकेट और कुछ सब्जी की जरूरत पड़ेगी। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार तीखा या मीठा बना सकते है। साथ ही आप टोफू, मशरूम और पनीर से भी अपना सैंडविच तैयार कर सकते हैं। सैंडविच एक हेल्थी स्नैक है, जो आपके भूख की इच्छा को शांत करता है। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपका सैंडविच बिना गेहूं वाले ब्रेड और ज्यादा पनीर से न बना हो। वरना यह भी एक तरह का फास्ट फूड ही हो जाएगा।

4. दूध या इससे बने उत्पाद:
एक ग्लास बिना मलाई वाला दूध न सिर्फ आपको स्वस्थ रखेगा, बल्कि एक्स्ट्रा फैट भी हटाएगा। दूध हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसलिए अपनी भूख को तुरंत मिटाने के लिए आप इसका सहारा लें। इसके अलावा दूध से बने उत्पाद जैसे लस्सी, मिल्कसेक, दही और बटरमिल्क भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह आपकी भूख शांत करने के साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखेगा। इसके अलावा दूध और अंडे को मिलाकर खाना भी एक अच्छा ख्याल है। अंडे को आप उबाल कर या तल कर या फिर कच्चा खा सकते हैं।

5. सलाद:
अगर आपको भूख लग रही है तो सलाद क्यों नहीं खाते? इसमें आप काली मिर्च, मिर्च का टुकड़ा और अजवाइन मिला कर इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं। साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसलिए भूखे रहने और अनहेल्थी फूड खाने से बेहतर है कि आप सलाद का सेवन करें।

भूख लग रही है, तो खाएं ये स्नैक्स
ये कुछ ऐसे स्नैक्स हैं, जिसे आप कभी भी और कहीं भी खा सकते हैं। ये न सिर्फ आसानी से उपलब्ध हो जाता है, बल्कि इसे तैयार करना भी आसान होता है। इसलिए अब अगर आप भूख का अनुभव करें तो इन टेस्टी और हेल्थी स्नैक्स का सहारा लें।



Click it and Unblock the Notifications
