सर्दियों के दौरान पुरूषों में इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाले फूड

By Aditi Pathak

सर्दियों में शरीर को मजबूत इम्‍यूनिटी यानि प्रतिरक्षा प्रणाली की आवश्‍यकता होती है क्‍योंकि सर्दियों के दिनों में बीमारियां और संक्रमण ज्‍यादा फैलता है। सर्दी के मौसम में कोल्‍ड और फ्लू से मुकाबला करने के लिए शरीर को स्‍ट्रांग इम्‍यूनिटी पॉवर की जरूरत होती है जो सिर्फ अच्‍छे खाने - पीने से बढ़ती है। सर्दियों के दौरान, शरीर को गर्माहट की आवश्‍यकता होती है। इसके अलावा, ठंडी के दिनों में बॉडी को हाइड्रेट भी रखना चाहिए।

कामकाजी पुरूष, सर्दियों के मौसम में बाहर निकलते है और अक्‍सर बीमार पड़ जाते है क्‍योंकि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है। इसलिए सर्दी के दिनों में पुरूषों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का खास ख्‍याल रखना चाहिए। उन्‍हे इस प्रकार के खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर को ज्‍यादा से ज्‍यादा मात्रा में विटामिन और प्रोटीन मिल सकें।

फलों और सब्जियों जैसे - आलू, शलजम, नाशपाती, संतरा, गोभी, शिमला मिर्च, एवोकैडो, सेब और केला आदि का सेवन करना चाहिए। यहां कुछ खास फूड के बारे में बताया जा रहा है जिससे पुरूषों की इम्‍यूनिटी में बढ़ावा आता है।

1) ब्रोकली :

1) ब्रोकली :

विटामिन ए से भरपूर ब्रोकली में विटामिन सी भी होता है। अगर आप इसे सलाद के रूप में या स्टिर फ्राई करके खाएं तो शरीर में ताकत आती है। ब्रोकली में फाइबर और कैल्शियम भी काफी पाया जाता है जो शरीर को बैक्‍टीरिया से होने वाले संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

2) गाजर :

2) गाजर :

गाजर में ढ़ेर सारा विटामिन ए पाया जाता है। इसमें बीटा - कारोटेन एंटीऑक्‍सीडेंट भी पाया जाता है। विटामिन ए की मदद से बॉडी का इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत हो जाता है। गाजर के सेवन से लिवर के विषैले तत्‍व भी निकल जाते है।

3) सेब :

3) सेब :

सर्दियों में मौसम में सेब भारी मात्रा में बाजार में मिलता है। आप इसे आसानी से खरीद कर खा सकते है इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, इसके सेवन से इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनता है। सेब में फाइबर और एंटी - ऑक्‍सीडेंट ज्‍यादा होता है जिससे शरीर को संक्रमण और फ्लू से लड़ने की ताकत मिलती है।

4) कीवी :

4) कीवी :

कीवी एक प्रकार का फल है जो विटामिन सी से भरपूर होता है। हर दिन एक कीवी के सेवन से शरीर में मजबूती बनी रहती है और प्रतिरक्षा प्रणाली भी बनी रहती है। सर्दियों में कीवी का सेवन अवश्‍य करना चाहिए।

5) ग्रीन टी :

5) ग्रीन टी :

ग्रीन टी में कई स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुण होते है। इन्‍ही में से एक गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाना भी है। ग्रीन टी, शरीर से विषैले तत्‍व निकाल देता है और उसे मजबूत बनाता है। हर दिन सुबह की शुरूआत ग्रीन टी से करनी चाहिए।

6) मीट :

6) मीट :

मीट में फाइबर अच्‍छी मात्रा में होता है जिससे शरीर में मजबूती आती है और इम्‍यून सिस्‍टम बढ़ जाता है। वयस्‍क व्‍यक्ति को एक दिन में 12 मिलीग्राम में जिंक की आवश्‍यकता होती है जो उसे मीट से आसानी से मिल सकती है। रेड मीट का एक पीस भी शरीर को अच्‍छी प्रतिरक्षा क्षमता प्रदान करता है।

7) ओएस्‍टर :

7) ओएस्‍टर :

ओएस्‍टर में जिंक भरपूर मात्रा में होता है। एक ओएस्‍टर, एक वयस्‍क व्‍यक्ति के लिए पर्याप्‍त होता है। इसमें जिंक की भरपूर मात्रा होती है जिससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। अगर शरीर में जिंक भरपूर मात्रा में होता है तो शरीर का विकास अच्‍छी तरह होता है।

8) नारियल तेल :

8) नारियल तेल :

नारियल तेल में ल्‍यूरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में बैक्‍टीरिया से लड़ता है और बॉडी में संक्रमण होने से बचाता है। नारियल तेल को कई प्रकार से इस्‍तेमाल में लाया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें पका हुआ भोजन भी खा सकते है।

9) बेरी :

9) बेरी :

ब्‍लूबेरी, रास्‍पबेरी, गोजी बेरी या अकाई बेरी में ओरेक, भारी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में कोई भी बीमारी अटैक नहीं कर पाती है। बेरी में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाएं जाते है। अगर आपको प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना हो, तो हर दिन 10 से 15 बेरी का सेवन अवश्‍य करें।

10) मशरूम :

10) मशरूम :

मशरूम के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। कई प्रकार के मशरूम जैसे - माईटेक, राईसी, कोरीओल्‍स, अगाराकस और शिटेक आदि में औषधीय गुण होते है जो शरीर को मजबूती प्रदान करते है। इसके सेवन से शरीर को बीटा - ग्‍लूकोज मिलता है जिससे बॉडी में इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत हो जाता है।

Story first published: Friday, November 29, 2013, 1:02 [IST]
Desktop Bottom Promotion