Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जरुरी पोषक तत्व वाले आहार जो खास वेजिटेरियन लोगों को चाहिये
भारत में कितने ही लोग हैं जो पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं। और जो नॉन वेज खाते भी हैं, उनमें से कई लोग अब शाकाहारी बनने की सोंच रहे हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि हरी साग-सब्जियों और फलों में बहुत सारा पौष्टिक तत्व भरा पड़ा होता है जो हमारे शरीर को चाहिये होता है। अगर आप पूरी तरह से वेजिटेरियन ईटर हैं तो आपको खुद को अच्छी तरह से समझाना होगा कि आपके शरीर के लिये कौन कौन से पौष्टिक तत्व आवश्यकत हैं।
हमारे भोजन में प्रोटीन का होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसके बिना हम अपने दिनभर के काम को पूरा नहीं कर सकते। प्रोटीन बढ़ते हुए बच्चे से लेकर बूढों कर के लिए बहुत जरूरी है। प्रोटीन से हमारे शरीर की कोशिकाएं बनती हैं व टूटे हुए तन्तु फिर से बनते हैं। प्रोटीन दो प्रकार का होता, एक वह जो हमें पशुओं से प्राप्त होता है और दूसरा जो हमें फल और सब्जियों से मिलता है। नीचे दिये एग प्रोटीन फूड को खाने से आपके शरीर को अच्छा वसा और कोर्बोहाइड्रेट मिलेगा।
इन खाघ पदार्थो में ऐसे प्रोटीन के गुण हैं जो पुशू प्रोटीन को न खा कर प्राप्त हो सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे जरुरी खाघ पदार्थ जिसमें पौष्टिक तत्व भरा होता है।

जिंक
जिंक की कमी से बच्चों में कुपोषण हो जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ जाती है। 18 साल तक कि बढती उम्र तक 40 एमजी तक का जिंक खाना चाहिये। जिंक पुरुषों के लिये अच्छा माना जाता है क्योंकि यह मेल हार्मोन यानी की टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढाता है। अगर आप मूंगफली का सेवन अधिक करेगें तो आपको जिंक मिल सकता है।

विटामिन डी
सोया मिल्क पीने से बहुत ज्यादा विटामिन डी मिलता है। हफ्ते में एक बाद सोया मिल्क जरुर पीना चाहिये।

विटामिन बी12
शाकाहारियों को विटामिन बी 12 का निरन्तर सेवन करते रहना चाहिये। इसे प्राप्त करने के लिये मशरूम का सेवन करें।

प्रोटीन
एक अवसत पुरुष अैर महिला को दिन में 55 और 45 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना आवश्यक होता है। आपको यह मात्रा बींस, दाल और मटर खा कर मिल सकती है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड
हमारे शरीर को एक ऊर्जावान, कालेस्ट्रॉल को सही करने और दिल की बीमारी को दूर रखने के लिये फैट की आवश्यकता होती है। इसे आप फ्लैक्स सीड यानी की अलसी के बीज से हांसिल कर सकते हैं।

आयरन
खून में आयरन की कमी आपको एनीमिया का शिकार बना देगी इसलिये अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज और मेवे शामिल करें।

आयोडीन
आयोडीन खासतौर पर सीफूड में मिलता है इसलिये शाकाहारी लोग इसके सेवन से वंचित रह जाते हैं। पर ऐसे नमक का सेवन किया जा सकता है जिसमें भरपूर आयोडीन मिली हो।

कैल्शियम
शाकाहारी लोगों के लिये दूध वाले प्रोडक्ट खाना कैल्शियम की प्राप्ति का एक बड़ा जरिया है। ब्रॉकली खाने से भी आपको काफी कैल्शियम मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
