Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
पुरुषों के लिये फैट बर्न करने वाले फूड
अगर आप पुरुष हैं और मोटापे से परेशान हो चुके हैं साथ ही आपसे किसी प्रकार की डायटिंग और वर्कआउट नहीं होता है तो, इतना परेशान न हों। हम जानते हैं कि आपका शेड्यूल काफी टाइट होगा इसलिये शायद आप जिम या योगा के लिये समय नहीं निकाल पाते होगें। आप को जानकर हैरानी होगी कि हमारे भारतीय कुजीन में ही कितनी सारी चीजे़ हैं जिन्हें खाने से हमारे शरीर की चर्बी बर्न हो जाती है।
कई पुरुषों का मानना है कि वेट लॉस तभी संभव है जब आप जिम में जा कर कड़ी महनत करें। मगर ऐसा नहीं है, यदि आप अपने आहार में परिवर्तन कर के लो फैट डाइट शामिल करें तो भी आप हफ्तेभर में न जाने कितना वजन घटा लेगें। आम सामग्रियां जैसे, मेथी, लहसुन, हल्दी, सरसों का तेल, दही, मठ्ठा, नींबू आदि जैसी खाने की चीजों को अपने भोजन में नियमित रूप से शामिल करने से मोटापा कम हो सकता है। आइये जानते हैं और कौन सी भारतीय खाने की सामग्रियां हैं जिसे खाने से पुरुषों का वजन कम होता है।

लहसुन
लहसुन खाने से मोटापा कम होता है क्योंकि इसमें एलीसिन नामक तत्व होता है जो कि खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है। पुरुषों को लहसुन मोटापा घटाने और दिल की बीमारी को दूर रखने के लिये खाना चाहिये।

सरसों का तेल
वजन कम करने के लिये अपने आहार में सरसों का तेल या उसका बीज इस्तमाल कीजिये। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और लो सैच्युरेटेड फैट कैलोरीज़ को बर्न कर के मोटापा घटाता है।

सिट्रस फ्रूट
बिना किसी ताम झाम के अगर वेट लॉस करना है तो सिट्रस फ्रूट से अच्छा और कुछ भी नहीं। सिट्रस फ्रूट विटामिन सी से भरे हुए होते हैं, जो कि शरीर की कैलोरी को जलाते हैं। पुरुषों को नींबू, संतरा, बैरी, मुसम्बी और लाइम जैसे फलों को डाइट में शामिल करें।

ग्रीन टी
कॉफी से ज्यादा असरदार ग्रीन टी होती है, जिससे वेट लॉस किया जा सकता है। इससे भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और स्वास्थ्य भी बनता है। वेट लॉस के अलावा यह स्किन और बालों के लिये भी बहुत अच्छी होती है। अगर स्ट्रेस की वजह से आप गंजे होने लगे हैं तो भी ग्रीन टी पी सकते हैं।

अंडा
अगर आप मांसाहारी हैं तो अंडा शरीर का वजन घटाने के लिये पूरी तरह से सक्षम है। सुबह नाश्ते के वक्त अंडे को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करने से पेट भर जाता है। इसको चाहे उबाल कर खाएं या फिर लो फैट ऑयल में ऑमलेट बना लें। इसके अलावा इसे स्किम्ड मिल्क में डाल कर पीने से एक्स्ट्रा पाउंड भी कम होते हैं।

गेहूं
इनमें रेशे की मात्रा ज्यादा होती है और यह कार्ब में भी लो होते हैं। इसे खाने से पेट अच्छी तरह से भर जाता है और बहुत देर तक भूख भी नहीं लगती।

मठ्ठा
जिम या वर्कआउट करने के बाद, एक गिलास मठ्ठा पिजिये। इससे आपका मोटापा भी कम होगा, हाइड्रेट भी रहेंगे और शरीर से गंदगी भी बाहर निकलेगी।

मूंग दाल
यह बहुत ही हेल्दी और पौष्टिक होती है। इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई तथा प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को तथा कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है।

कडी पत्ता
इस हर्ब को खाने से पाचन तंत्र सही रहता है तथा पेट भी साफ रहता है। यह शरीर में चर्बी को जमने से रोकती है।

हरी इलायची
इसे किसी खाने में डालने के बजाय मोटापा कम करने के लिये प्रयोग करें। यह शरीर का मैटाब्लिज़्म बढाती है साथ ही मुंह में बदबू भी पैदा नहीं होने देती।

जोआर
यह एक हेल्दी फूड है जिससे फैट बर्न होता है। इसे खाने से वेट लॉस होता है क्योंकि इससे भूख नहीं लगती।



Click it and Unblock the Notifications