Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खीरा खाइये और स्वस्थ रहिये
खीरा पूरे विश्व में सबसे अधिक उगाई जाने वाली सब्जियों में चौथे नंबर पर आता है। इसे आपके पूरे स्वास्थ के लिए बेहतर माना जाता है, यहाँ तक कि इसे सर्वोत्तम आहार माना जाता है। तो दोनों हाथों से गहरे हरे रंग वाले खीरे उठाइये और अपनी शॉपिंग बकेट में डालिए। बधाई हो! आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का पूरा सामान खरीद चुके हैं।
खीरा ना केवल सेहत के लिये ही अच्छा माना जाता है बल्कि यह बालों तथा त्वचा को भी सुंदर बनाता है। खीरा कब्ज से मुक्ति दिलता है। पेट की गैस, एसिडिटी, छाती की जलन में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है।जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं उन्हें सवेरे इसका सेवन करना चाहिये। कटे खीरे में नमक, काली मिर्च और नींबू डालकर खाने से ये स्वादिष्ट तो लगता ही है साथ ही खाना पचाने में मदद करता है। खीरे के रस में दूध, शहद व नींबू मिलाकर चेहरे और हाथ पैर पर लगाने से त्वचा मुलायम और कांतिवान हो जाती है।

खीरा खाने के फायदे-
- खीरा आपके शरीर को रिहाईड्रेट (पानी की कमी को पूरा करना) करता है।
- यदि आप इतने व्यस्त हैं कि पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं तो ठंडे खीरे खाइये। जिसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है। ये आराम से आपके शरीर में पानी की कमी की भरपाई करेगा।
- खीरा अंदर और बाहर की गर्मी से लड़ता है
- खीरा खाने से आपके शरीर को गर्मी की जलन से राहत मिलेगी। अपनी त्वचा पर खीरा मलने से आप सनबर्न से भी राहत पा सकते हैं।
- खीरा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है
- खीरा दैनिक विटामिन की भरपाई करता है
- खीरे में वे सभी विटामिन मौजूद होते हैं जिनकी हमारे शरीर को प्रतिदिन आवश्यकता होती है, विटामिन ए, बी, और सी, जो हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं और हमारी चमक को बरकार रख कर ऊर्जा भी देते हैं। इसे आप खीरे के जूस में पालक और गाजर का रस मिला कर और बढ़ा सकते हैं। आपकी त्वचा के लिए इसमें प्रतिदिन के लिए आवश्यक खुराक, लगभग 12 प्रतिशत तक विटामिन ‘सी' होता है।
- खीरे में त्वचा के लिए आवश्यक मिनरल्स होते हैं
- खीरे में पोटैशियम, मैग्नीशियम और सिलिकॉन होता है। यही कारण है कि स्पा में खीरे पर आधारित उपचार बड़ी मात्रा में दिये जाते हैं।
- खीरा पाचन और वजन को कम करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
