Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
मूड को बेहतर बनाने के लिये खाएं ये सूपरफूड
मूड यानी मिजाज..यह इंसान का स्वभावजनित गुण है। हमारे शरीर में होने वाले हार्मोनल इम्बैलेंस से हमारा मूड भी बदलता है। दरअसल हमारी भावनाएं हमारे मूड से ही व्यक्त होती है। वैसे मूड या तो अच्छा होता है या फिर खराब। पर इसके अलावा हमारा मूड रोमांचक, दुखी और रोमांटिक भी होता है। आपका मूड चाहे जो भी हो, यह आपकी मन:स्थिति पर निर्भर करता है। इसके अलावा हमारा मूड हमारे इमोशन या फिलिंग्स से भी तय होता है।
खाद्य पदार्थ के जरिए मूड में जबर्दस्त बदलावा लाया जा सकता है। ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जो आपका मूड रोमांटिक बना सकते हैं। वहीं कुछ चीजों को खाकर आप खुद को ऊर्जावान महसूस करने लगेंगे। इसी तरह कुछ सुपर फूड भी होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं। यानी अगर आप दुखी होंगे तो इसे खाकर अच्छा महसूस करने लगेंगे। इतना ही नहीं, इसे खाने से न सिर्फ आपका मूड अच्छा होगा, बल्कि यह आपको स्वस्थ भी रखेगा। साथ ही अगर आप नियमित रूप से स्वस्थ भोजन लेंगे, तो इससे भी आप खुशमिजाज रहेंगे।
आइए हम आपको कुछ ऐसे सुपर फूड के बारे में बताते हैं, जो आपके मूड को बेहतर बनाएगा। जब भी आपका मूड खराब हो तो इसे खाकर आप अपने मूड में बदलाव ला सकते हैं।

1. डार्क चॉकलेट:
डार्क चॉकलेट को मूड अच्छा बनाने वाला सुपर फूड माना जाता है। इसमें यह खासियत होती है कि यह शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को कम कर अच्छे मूड वाले हार्मोन को बढ़ाता है। मजेदार बात यह है कि डार्क चॉकलेट खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। तो समझ गए न आप! अगली बार अगर किसी बात को लेकर आप दुखी हों यानी आपका मूड खराब हो, तो डार्क चॉकलेट खा लीजिएगा। और तो और आइसक्रीम और पैनकेक में मौजूद चॉकलेट भी आपके मूड पर असरदार साबित होगा।

2. हेल्थी कार्ब:
अगर आप हर दिन संतुलित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करेंगे तो इससे भी तनाव कम होगा और आपका मूड बेहतर होगा। देखा जाए तो मूड ठीक करने का यह एक कारगर तरीका है। कार्बोहाइड्रेट आपका मूड ठीक करके आपको खुशमिजाज तो बनाता ही है, साथ ही शरीर पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।

3. फल और साग सब्जी:
अन्न, फल और साग सब्जी मिलकर आपके मूड को बेहतर बनाते हैं और शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को कम करते हैं। साथ ही इससे आपका स्वास्थ भी बेहतर होता है। ऐसा देखा गया है कि जो इन चीजों को अपने रोजमर्रा के आहार में शामिल करते थे, वे तनावमुक्त रहते हैं और उन्हें मूड से संबंधित समस्या भी नहीं होती है। साथ ही आप आटे, चावल और दूसरे अन्न को आसानी से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसी तरह फल और सलाद का सेवन भी काफी फायदेमंद रहता है।

4. कैफीन:
चाय या कॉफी के साथ कैफीन लेने से भी तनाव कम होता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है। कैफीन लेने से आप अच्छा महसूस करेंगे। पर ध्यान रहे, आप इसका सेवन नियंत्रित रूप से करें, क्योंकि लोगों को कफीन की लत काफी जल्दी लग जाती है। साथ ही कैफीन का ज्यादा सेवन स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।

5. मीठा:
जाम, केक और दूसरे बैकरी प्रोडक्ट भी मूड को बेहतर बनाने के लिए जाने जाते हैं। जब भी आपका मूड खराब हो तो आप मिठी खाकर इसे अच्छा बना सकते हैं। स्वीट फूड को मूड ठीक करने के लिए सूपर फूड माना जाता है।

6. अन्य आहार:
इसके अलावा मूड बेहतर करने के लिए और भी कई खाद्य पदार्थ हैं। मसलन आप मछली, हैम, पनीर और मीट लोफ खाकर भी अपना मूड अच्छा कर सकते हैं। चैरी और बैरी के बारे में कहा जाता है कि यह मूड को रोमांटिक बनाता है। ऐसे खाद्य पदार्थ को एफ्रोडिसिएक नाम से जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications