Latest Updates
-
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत
तुरंत वेट बढाना हो तो खाइये ये आहार

स्वस्थ भोजन हमेशा से ही स्वस्थ शरीर प्राप्त करने का एक राज़ है। जहाँ कुछ लोग वज़न कम करना चाहते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं।
READ: क्या खा कर बढाएं अपना वजन?
आप सोचते होंगे कि वज़न बढ़ाना बहुत आसान है; केवल तेलीय, तला हुआ और वसा युक्त खाना खाकर वज़न बढ़ाया जा सकता है। परंतु वज़न बढ़ाने का यह स्वस्थ तरीका नहीं है।
READ: 6 पैक एब्स पाने के लिए सबसे अच्छे व्यायाम
वज़न बढ़ाने के साथ स्वस्थ रहना एक चुनौती है जो बहुत कठिन नहीं है। केवल ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जो कैलोरी से भरपूर हों तथा जिसमें पोषक तत्व उचित मात्रा में उपस्थित हों। उच्च प्रोटीन युक्त आहार आपकी मांस पेशियों को बढ़ाता है तथा प्रभावी रूप से आपका वजन बढ़ाता है।

1. सूखे मेवे
सूखे मेवे कैलोरी, पोषक तत्वों और फाइबर (रेशे) का अच्छा स्त्रोत हैं। अत: अपने आहार में किशमिश, बादाम, अखरोट और काजू शामिल करें। एक कप किशमिश में लगभग 449 कैलोरी होते हैं जबकि एक कप बादाम में 529 कैलोरी होते हैं।

2. चीज़
अन्य डेयरी उत्पादों की तरह चीज़ में भी सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में वसा होता है तथा यदि आप शीघ्रता से वज़न बढ़ाना चाहते हैं तो यह आपके लिए उपयोगी है। इसमें कैलोरी के साथ साथ प्रोटीन, कैल्शियम और कोलेस्ट्राल होता है। अत: खाने को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए उस पर कुछ चीज़ डालें। चेडर चीज़ की एक सर्विंग में लगभग 69 कैलोरीज़ होती हैं।

3 पीनट बटर
पीनट बटर प्रोटीन और वसा का एक समृद्ध स्त्रोत है तथा उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो वज़न बढ़ाना चाहते हैं। एक चम्मच पीनट बटर में लगभग 100 कैलोरीज़ होती हैं। इसमें बहुत बड़ी मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। पीनट बटर में जो फैट (वसा) होता है वह असंतृप्त प्रकार का होता है जो आपके हृदय के लिए अच्छा होता है।

4. वसा युक्त दूध
वसा युक्त दूध का उपयोग ओटमील, सीरियल्स के साथ किया जा सकता है या केवल चॉकलेट डालकर इसे पीया भी जा सकता है। यह कैलोरी से भरपूर होता है तथा इसमें विटामिन डी और ए होता है। वसा रहित दूध के स्थान पर वसा युक्त दूध का उपयोग करें जिससे आप शीघ्रता से वज़न बढ़ा सकते हैं। वसा युक्त दूध के एक गिलास में लगभग 120 - 150 कैलोरीज़ होते हैं।

5. आलू
आलू एक सामान्य सब्ज़ी है तथा जब लोगों को वज़न घटाना होता है तो सामान्यत: लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। परंतु आप इससे दूर क्यों रहें? यह जटिल कार्बोहाइड्रेट का समृद्ध स्त्रोत है तथा वज़न बढ़ाने में सहायक है। इसमें पोषक मूल्य होते हैं तथा यह स्टार्च, फाइबर और विटामिन सी से समृद्ध होता है। आलू को छिलके सहित खाएं क्योंकि छिलके के साथ यह प्रोटीन से समृद्ध होता है या इसे अन्य सब्जियों में मिलाएं। एक माध्यम आकार के आलू में लगभग 150 कैलोरीज़ होती हैं।

6. पास्ता
पास्ता एक स्वादिष्ट और कैलोरी से भरा हुआ आहार है। यह कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्त्रोत है। इसे सब्जियों में मिलाएं और यह आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत बन जाता है। एक कप मैकरोनी में लगभग 390 कैलोरीज़ होती हैं जबकि एक कप पकी हुई स्पैगेटी में लगभग 220 कैलोरीज़ होती हैं।

7. बटर
बटर संतृप्त वसा का एक प्रकार है तथा इसकी थोड़ी मात्रा का उपयोग भोजन बनाने में किया जा सकता है। इसका आनंद ब्रेड के साथ या तले हुए पदार्थों के साथ उठाया जा सकता है या स्वादिष्ट पदार्थों में स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए इसे डाला जा सकता है।

8. स्वस्थ मीठे फल
फल जैसे आम, पपीता, केले और अनानास वज़न बढ़ाने में सहायक हैं। इनमें प्राकृतिक शर्करा होती है जो ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है।. वे लोग जो वज़न बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए अवोकेडो एक अच्छा विकल्प है। अत: इन मीठे और स्वस्थ फलों को सलाद, मिठाई या स्मूदीज़ के रूप में अपने आहार में शामिल करें।

9. अंडे
अंडे कैलोरी से समृद्ध होते हैं तथा इनमें प्रोटीन और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। एक अंडे में लगभग 70 कैलोरीज़ होती हैं तथा 5 ग्राम फैट होता है। अत: यह उन लोगों को पसंद आता है जो शरीर को गठीला बनाना चाहते हैं। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भी समृद्ध होता है तथा अंडे की जर्दी में बहुत अधिक मात्रा में कोलेस्ट्राल होता है जो अस्वास्थ्यकर नहीं है। अत: तले हुए, उबले अंडे का मज़ा लें तथा वज़न शीघ्रता से बढ़ाएं।

10. बिना चर्बी का लाल मांस
बिना चर्बी का लाल मांस कैलोरीज़ से समृद्ध होता है तथा यह वज़न शीघ्रता से बढ़ाता है। स्वस्थ शरीर के लिए इसे स्वस्थ आहार के रूप में खाया जा सकता है। ये प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है जो मांस पेशियाँ बनाने में उपयोगी है। इसे पके हुए रूप में या भूनकर खाएं और शीघ्रता से वज़न बढायें।



Click it and Unblock the Notifications











