सेहतमंद रहना है तो खाएं ये स्‍वस्‍थ भारतीय व्‍यंजन

भारतीय खाने की बात करें तो दिमाग में सबसे पहले क्लिक करता है - हॉट, चटपटा, तीखा, फैटी और मलाईदार खाना। भारतीय भोजन को स्‍वाद के मामले में अच्‍छा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में गलत समझा जाता है। हालांकि, ऐसा समझने वाले लोग भूल जाते है कि भारतीय खानों में दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक मसाले डाले जाते है।

इन मसालों की मदद से खाना बेहतरीन, स्‍वादिष्‍ट और स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक हो जाता है। भारतीय भोजन में एक संतुलित आहार बनाने वाले सभी तत्‍व जैसे - कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा आदि शामिल होते है।

आज हम आपको भारतीय भोजन के 20 ऐसे व्‍यंजनों के बारे में बताएंगे जो स्‍वादिष्‍ट होने के साथ - साथ स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक भी है।

बटरमिल्‍क यानि छाछ

बटरमिल्‍क यानि छाछ

दही से मक्‍खन निकालने के बाद जो रस बचता है उसे छाछ कहा जाता है। छाछ में वसा बहुत कम मात्रा में होता है बल्कि कहा जाए तो होता ही नहीं है। छाछ, कम वसा वाले दूध से बना होता है, एक कप छाछ में लगभग 100 कैलोरी और 2 ग्राम वसा होता है।

सांभर दाल

सांभर दाल

सांभर में दाल और कई प्रकार की सब्जियों और मसालों से मिलकर बनती है। एक कटोरी सांभर में लगभग 50 कैलोरी, 2.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 15.0 ग्राम प्रोटीन और 1.8 ग्राम वसा होता है।

तंदूरी चिकन

तंदूरी चिकन

तंदूरी चिकन, लेग पीस, मांस, दही, कई मसालों और तंदूरी मसाले से बनकर तैयार होता है। एक लेग पीस में लगभग 260 कैलोरी, 13 ग्राम फैट, 5.0 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 30.0 ग्राम प्रोटीन होता है।

राजमा

राजमा

राजमा, उत्‍तर भारत में खाई जाने वाली प्रमुख डिश है जिसे सब्जियों की गाढ़ी ग्रेवी के साथ उबालकर पकाया जाता है। इसे रोटी और चावल के साथ पसंद किया जाता है। एक कप राजमा में लगभग 120 कैलोरी और 5 ग्राम प्रोटीन होता है।

हरा - भरा कबाब

हरा - भरा कबाब

क्रिस्‍पी हरा - भरा कबाब पूरी तरीके से शाकाहारी होता है जिसे सब्जियों, मसालों और सुगंधित सामग्री से मिलाकर तैयार किया जाता है। एक कबाब में 73 कैलोरी और 2 ग्राम प्रोटीन होता है।

चना और पालक करी

चना और पालक करी

पालक से पालक करी बनाना और उसे ताजा व गर्म खाना, स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभप्रद होता है। इसमें करी पत्‍ता डालने से इसका स्‍वाद और ज्‍यादा बढ़ जाता है।

 अरहर दाल

अरहर दाल

अरहर की दाल को तुअर की दाल भी कहा जाता है जो उत्‍तर भारत में बड़े चाव से चावल के साथ खाई जाती है। एक कप अरहर की दाल में 53 कैलोरी, 1.2 ग्राम वसा, 8.0 ग्राम कार्बोहाइड्रेअ और 2.8 ग्राम प्रोटीन होता है।

भिंडी की सब्‍जी

भिंडी की सब्‍जी

भिंडी की सब्‍जी बेहद साधारण सब्‍जी है जिसे गर्म - गर्म रोटियों या पराठों के साथ खाया जाता है। यह पूर्णत: शाकाहारी तरीके से बनाई जाती है। एक कटोरी भिंडी की सब्‍जी से 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 80 कैलोरी और 5 ग्राम प्रोटीन प्राप्‍त होती है।

सोल कढ़ी

सोल कढ़ी

सोल कढ़ी एक पिंक रंग का खाना पचाने वाला पेय पदार्थ होता है जो फलों और नारियल के दूध से मिलकर बनता है। यह गर्म और मसालेदार भोजन के बाद पेट के लिए स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक होता है। एक ग्‍लास सोल कढ़ी में 138 कैलोरी होती है।

रायता

रायता

रायत, दही और फल व सब्जियों से बनाया जाता है जिसे खाने का मुख्‍य हिस्‍सा माना जाता है। एक कटोरी रायते में लगभग 60 कैलोरी होती है।

लोबिया

लोबिया

लोबिया करी, उत्‍तर भारत में एक प्रसिद्ध सब्‍जी है जिसे उबाल कर, फ्राई करके बनाया जाता है। इसे पराठे व रोटी के साथ गर्मागर्म खाया जाता है। कई सब्जियों के साथ मिलाकर खाने से भी इसका स्‍वाद बेहतर लगता है। एक कटोरी लोबिया सब्‍जी में लगभग 198 कैलोरी होती है।

पालक साग

पालक साग

पालक साग एक प्रसिद्ध और स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक डिश है जिसे मुख्‍य रूप से पंजाबी डिश माना जाता है। इसे रोटी के साथ खाया जाता है। एक कटोरी पालक साग में 126.2 कैलोरी और 6.3 ग्राम प्रोटीन होती है।

दलिया

दलिया

गेंहू का दलिया/ दलिया एक हल्‍का और सुपाच्‍य भोजन होता है। यह नाश्‍ते में अच्‍छा माना जाता है। इसमें फाइबर काफी ज्‍यादा मात्रा में होता है जो शरीर का स्‍वस्‍थ बनाएं रखने में मदद करता है और पाचन क्रिया को सरल बनाता है। एक कटोरी गेंहू के दलिया में लगभग 85 कैलोरी और 170 ग्राम प्रोटीन होता है।

आलू पालक

आलू पालक

उबले आलू के साथ पालक को पीसकर बनाते है जिसे आलू पालक कहा जाता है, यह काफी रिच सब्‍जी होती है जिसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। एक कटोरी आलू पालक में 100 कैलोरी, 142 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 3 ग्राम प्रोटीन होता है।

मूंग भाजी

मूंग भाजी

मूंग को अंकुरित कर‍के उसे सब्जियों के साथ तलकर खाने से शरीर हष्‍ट पुष्‍ट और स्‍वस्‍थ रहता है। स्‍प्राउट, काफी स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक होता है। एक कटोरी स्‍प्राउट में लगभग 125 कैलोरी और 4 ग्राम फैट होता है।

बैगन भर्ता

बैगन भर्ता

उत्‍तर भारत में बैंगन का भर्ता काफी लोकप्रिय डिश है। बैगन को भूनकर उसे प्‍याज और टमाटर के साथ बनाया जाता है। एक कटोरी बैगन के भर्ते में 102 कैलोरी, 5 ग्राम वसा और 100 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।

लाल कद्दू भाजी

लाल कद्दू भाजी

कद्दू को बारीक काटकर उसे अच्‍छे से पकाना और उसमें खटाई डालकर खाने का स्‍वाद बेहद लज़ीज होता है। इसे रोटी या फुलके या चपाती के साथ खाया जाता है। एक कटोरी कद्दू में लगभग 151 कैलोरी होती है।

पटरानी मच्‍छी

पटरानी मच्‍छी

केले के पत्‍ते में मसाला लेपित मछली को पटरानी मच्‍छी कहा जाता है, यह स्‍वाद में बेहद लज़ीज होती है। एक मच्‍छी में लगभग 290.3 कैलोरी और 13.6 ग्राम वसा होता है।

चिकन धनसाक

चिकन धनसाक

चिकन धनसाक एक प्रसिद्ध पारसी डिश है। इसे पारंपरिक रूप से ब्राउन राइस और कचुमबार सलाद के साथ खाया जाता है। इसके एक पीस में लगभग 505 कैलोरी होती है।

Story first published: Tuesday, August 6, 2013, 16:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion