Latest Updates
-
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया
वर्कआउट करते समय कैसे बचें चोट लगने से
क्या जिम में वर्कआउट करते समय अक्सर आपको चोटे लग जाती हैं? अगर ऐसा होता है और आपको पता भी नहीं है कि ऐसा क्यूं होता है तो अब से वर्कआउट करने से पहले थोड़ा वार्म अप जरुर कर लें। इससे आपकी मासपेशियां ढीली पड़ जाएंगी और चोट नहीं लगेगी। अगर आपने कुछ तरह की सावधानियां नहीं रखीं तो आप काफी खतरे में पड़ सकते हैं।
वे लोग जिनका करियर स्पोर्ट्स में हैं, उन्हें वर्क आउट करते समय चोट लगने से बचना चाहिये। गहरी चोट लगने से आप कई दिनों तक वर्कआउट नहीं कर पाएंगे। अच्छा होगा कि आप नीचे दी गई ट्रिक्स को आजमाएं और चोट को बाय बाय बोलें।

वर्कआउट करते समय कैसे बचें चोट लगने से
सही जूते पहने- दौड़ते या वॉक करते वक्त आपको सही तरीके के जूते पहनने चाहिये। ऐसे जूते खरीदें जो पैरों की ग्रिप को बनाए रखें और फिसले नहीं।
वार्म अप करें- अगर आप सो कर उठते ही वर्कआउट करने लगेगें तो आपकी मसल्स खिंच सकती है जिससे आपको चोट लग सकती है। इसलिये बोला जाता है कि वर्कआउट करने से पहले 15 मिनट वार्मअप हो लें।
आपको ट्रेनर की आवश्यकता है- कई लोगों का मानना है कि वे खुद ही एक्सरसाइज कर सकते हैं और उन्हें हेल्प के लिये किसी भी ट्रेनर की आवश्यकता नहीं है। लेकिन इससे आपको चोट लगने की संभावना बढ सकती है।
अपनी लिमिट को पहचानिये- हर किसी की बॉडी एक जैसी नहीं रहती। आपको अपने शरीर की क्षमता को पहचानना होगा, अगर आप अपनी बॉडी की बात नहीं सुनेगें तो आपको चोट लग सकती है और थकान का अनुभव हो सकता है।
अराम करें- जब आप ज्यादा देर तक वर्कआउट करेगें और फिर अराम नहीं करेगें तो मासपेशियों में ऐठन पैदा होगी और वह मुड जाएगी। अगर आप थकान भरी मासपेशियों से वर्कआउट करेगें तो मासपेशियां खिंच जाएंगी और दर्द होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
