Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
घर बैठे कीजिये वजन कम
कुछ लोगों को समय की कमी के कारण जिम या जौगर्स पार्क में जााने की फुरसत नहीं मिलती, मगर फिर भी उन्हें फिट रहने का शौक होता है। किसी को वजन कम करना है तो किसी को मसल्स बनानी हैं, तो ऐसे में अगर आप घर से बाहर नहीं निकलेगें तो ऐसा कैसे संभव होगा। पर अब पेरशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब आप कुछ एक्सरसाइजों को अपने घर में ही कर सकते हैं। यदि आपको अपना वजन कम करना हो तो आप अपने घर पर की क्रंच या रस्सी कूद कर के कर सकते हैं। इससे यह भी होगा कि आपको कहीं बाहर नहीं जाना पडे़गा और आप बिना नागा किये एक्सरसाइज करेगें।
घर पर वर्कआउट करने का एक फायदा यह है कि आप एक दिन भी अपना वर्कआउट मिस नहीं करेगें। इससे आप जल्द से जल्द रिजल्ट पाएंगे तो, आइये देखते हैं कि आप घर पर बैठकर कौन-कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

सीढियां चढे़
हर किसी के घर या ऑफिस में लंबी या तो छोटी सीढि़यां होती ही हैं, आप भी उसका फायदा उठाइये और वजन कम कीजिये।

स्क्वाट
यह एक्साराइज बिना किसी मशीन के भी की जा सकती है। अपने हाथों को अपने सिर पर रखिये और धीरे धीरे नीचे बैठिये और उठिये। इसमें कोई भी सपोर्ट नहीं लेना होता है।

क्रन्च
पेट का फैट बर्न करने के लिये क्रंचेज़ से अच्छी एक्सरसाइज और कोई नहीं है।

पुशअप
यह एक्साराइज सीने और बाहों को मजबूत बनाने के लिये होती है। इससे आप अपनी मसल्स भी बना सकते हैं।

स्पॉट जौगिंग
वेट लॉस करने के लिये कार्डियो एक्सरसाइज करना जरुरी है। अगर घर में ट्रेडमिल नहीं है तो, एक ही जगह पर खड़े हो कर आप जौगिंग कर सकते हैं।

नाचना
अपने मन पसंद किसी भी गाने पर आप 45 मिनट नाचिये और फिर देखिये कि आपको कितना पसीना आता है। इससे आपके सारे बॉडी पार्ट्स की अच्छी एक्सरसाइज होगी।

जम्पिंग जैक
घर में कोई ऐसी जगह चुनिये जहां पर ज्यादा समान की भीड़ न हो। अपने पैरों को ऊपर उठाते हुए कूदिये और हाथों से ऊपर की ओर ताली मारिये।

रस्सी कूद
बचपन में हर किसी ने रस्सी कूद वाला खेल खेला होगा। आप भी चाहें तो अपनी बालकनी, छत या बगीचे में 10-15 मिनट रस्सी कूद कर फैट बर्न कर सकती हैं।

डिप्स
अगर आपके घर में छोटा सा स्टूल या फिर सोफा ही है तो, आप उससे अपने पैरों को टिका कर जमीन पर डिप्स कर सकते हैं। यह पुशअप की ही तरह होता है।

बर्पी
इसको करने के लिये जमीन पर पेट कर के लेट जाइये और धीरे से अपने हाथों और पैरों की सहायता से उठाइये। फिर कुछ देर तक बीच हवा में रूके रहें। इससे शरीर की सारी मसल्स टाइट हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
