Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
खाने से पहले क्यूं भिगोया जाता है बादाम?
सूखे मेवों में बादाम का नाम सबसे ऊपर आता है क्योंकि यह बहुत ही पौष्टिक होता है। बादाम में प्रोटीन, रेशा, वसा, विटामिन और मिनरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही, त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। घर के बडे़ कहते हैं कि रोज सुबह दो बादाम पानी में भिगो कर जरुर खाना चाहिये क्योंकि इससे ताकत आती है। आप भी शायद यही करते होंगे, कि रात में बादाम को भिगो दिया और सबुह उसका छिलका उतार कर खा लिया। अगर आप जानना चाहते हैं कि बादाम को पानी में भिगो कर क्यूं खाया जाता है तो आगे पढे़-
क्यूं भिगोया जाता है बादाम?
बादाम के छिलके में टैनिन एसिड होता है जिससे अंदर के बादाम को पोषण मिलता है। बादाम पेड़ों में लगते हैं इसलिये उनके कठोर छिलके उन्हें तेज सूरत की रौशनी और वातावरण की नमी से बचाते हैं। जब आप बादाम को पानी में भिगोते हैं तब इससे छिलके का पोषक तत्व आराम से बादाम के अंदर चला जाता है। इसलिये भिगोए हुए बादाम सूखे बादाम के मुकाबले ज्यादा पौष्टिक होते हैं।

पचने में आसान
बादाम भिगोने पर वह नरम हो जाते हैं जिससे उन्हें आराम से हजम किया जा सकता है। छोटे बच्चे और वो बुजुर्ग जिनके दांत कमज़ोर हैं वे इसे आराम से कूंच-कूंच कर खा सकते हैं।
किस तरह भिगोएं?
आदर्श रूप से आपको 1/2 कप पानी में एक मुठ्ठी बादाम भिगोने चाहिये। बादाम को कम से कम 8 घंटे तक भिगोएं। इसके बाद सुबह पानी से निकाल कर छील लें और खा लें। अगर आपको बादाम को स्टोर करना चाहती हैं तोइसे छील कर एक प्लास्टिक बैग या कंटेनर में रखें। भिगोया हुआ बादाम हफ्तेभर तक चलता है।
कैसे बनाएं अंकुरित बादाम?
क्या आप जानते हैं कि अकुंरित बादाम भिगोए हुए बादाम के मुकाबले ज्यादा स्वास्थ्य वर्धक होता है। अगर आपको अंकुरिक बादाम चाहिये तो इसे 12 घंटो के लिये भिगोएं, फिर छान कर उसका पानी सुखा लें। बादाम को किसी कांच के जार में फ्रिज के अंदर रखें और कम से कम इसे अंकुरित होने के लिये 3 से 4 दिन का समय दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications