Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिये बादाम की सच्चाई
स्वस्थ रहने के लिए हम प्रतिदिन क्या से क्या नहीं करते। अच्छे खान पान से लेकर जिम में रोज़ कसरत करने जैसी आदते तो अब हमारी दिनचर्या में लागू हो गई हैं। पर अगर आप रोज़ बादाम खाएगें तो उससे आपको अपना स्वास्थ्य बनाने में जरुर मदद मिलेगी। बादाम में प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही, त्वचा के लिए भी अच्छा है।
एशिया के भारत और जापान जैसे देशों में बादाम खूब उगाया जाता रहा है। भारत में इसकी उपयोगिता केवल भोजन के साथ ही बेहतर मानी जाती है लेकिन जापान में इसे चॉकलेट और दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पतादों में कैल्शियम के सबसे मजबूत विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाता है। कई लोग मानते हैं कि बादाम को केवल सर्दियों में ही खाना चाहिये या फिर उनका यह भी मानना होता है कि बादाम को भिगो कर खाना चाहिये , पर ये सही बात नहीं है।
बादाम खाने के बारे में लोगों के दिमाग में बहुत सी गलत भ्रान्तियां हैं, लेकिन आज हम उन भ्रान्तियों को दूर करेगें। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही बादाम के बारे में सच्चाई-

जानिये बादाम की सच्चाई
मिथ: बादाम सिर्फ सर्दियों के दिनों में ही खाना चाहिये।
सच्चाई: बादाम को पूरे साल खाया जा सकता है। ये न सिर्फ पूरे शरीर को पोषण देता है बल्कि किसी व्यंजन में इसे डालने से उसके स्वाद में भी वृद्धि होती है।
मिथ: बादाम को रातभर भिगो कर और छिलका उतार कर खाना चाहिये।
सच्चाई: बादाम को छिलके के साथ या छिलका रहित दोनों तरह खाया जा सकता है। रातभर भिगोने से यह फायदा होता है कि बादाम जल्दी पचता है। बादाम को छिलके सहित खाने से फाइबर की मात्रा ज्यादा मिलती है।
मिथ: बादाम खाने से वजन बढता है।
सच्चाई: बादाम में फाइबर, प्रोटीन आदि कि उच्च मात्रा पाई जाती है इसके अलावा इसमें उच्च गुणवत्तायुक्त वसा भी होती है। बादाम ऐसे पोषक तत्वों से भरा होता है जो कि वजन को बढने नहीं देते। एक शोध से यह पता चला है कि बादाम में विषेश प्रकार के अमीनो एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह उन हार्मोन के स्त्राव में सहायक है जो ज्यादा खाने की इच्छा को नियंत्रित करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
