Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
जानिए टोफू से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में
टोफू को सोयाबीन का पनीर भी कहा जाता है। इसे सोयाबीन को अलग-अलग आकार के टुकड़ों में बांट कर बनाया जाता है। आज के समय में यह एक विवादित खाद्य पदार्थ है। कुछ लोगों का कहना है कि यह काफी गुणकारी होता है, वहीं कुछ इसके नुकसानदायक होने की बात कहते हैं। हालांकि टोफू अपने स्वाद और खुशबू के कारण हर तरह के व्यंजन में इस्तेमाल किया जाता है।
सच्चाई यह है कि टोफू हमारे आहार का एक जरूरी अंश है। यह न सिर्फ सस्ता होता है, बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर होता है। आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय कहां है कि वह किसी भी चीज को खाने से पहले उनके फायदों के बारे में जाने। फास्ट फूड का बढ़ता प्रचलन इसी का उदाहरण है। यह सारी बातें अपनी जगह सही हैं, पर टोफू के मामले में आपको इससे होने वाले स्वास्थ लाभ के बारे में जरूरी जानना चाहिए। टोफू से शरीर को ढेरों तरह के फायदे पहुंचते हैं और कई तरह के व्यंजनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
टोफू के बारे में कई तरह के सवाल उठते हैं। क्या टोफू संसाधित खाद्य पदार्थ है? यह फायदेमंद है या नुकसानदायक? वगैरह-वगैरह। जिन लोगों को सोयाबीन से एलर्जी हो, वे टोफू से दूरी बना सकते हैं। पर दूसरे लोग सप्ताह में दो बार इसका सेवन कर इस स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।

आइए हम आपको बताते हैं कि क्यों टोफू शरीर के लिए फायदेमंद है।
1. टोफू से हमें क्या मिलता है?
टोफू प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। क्या आप यकीन करेंगे कि सिर्फ आधे कप टोफू से हमें 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इतना ही नहीं इस 10 ग्राम प्रोटीन में 88 कैरोली ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा बिना त्वचा वाले एक चिकन से सिर्फ 45 कैरोली कम है। यही वजह है कि टोफू को इतना फायदेमंद माना जाता है। साथ ही टोफू में जिंक, आइरन, सेलेनियम, पौटेशियम और अन्य कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
2. मांसाहारी का एक अच्छा विकल्प
अगर आप शाकाहारी हैं तो यह मांस का एक अच्छा विकल्प है। लोगों में यह गलतफहमी है कि मांस खाने वाले शाकाहारी की तुलना में ज्यादा प्रोटीन लेने हैं। शोध से यह पता चला है कि नियमित और पर्याप्त मात्रा में टोफू का सेवन करने वाले प्रोटीन के सेवन में मांसाहारी लोगों का मुकाबला कर सकते हैं। टोफू से शरीर को फायदा तो पहुंचता ही है, साथ ही मांस का अच्छा विकल्प होने के कारण शाकाहारी लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं।
3. टोफू से मिलने वाले मुख्य स्वास्थ्य लाभ
वैसे तो टोफू में कई लाभदायक तत्व पाए जाते हैं, पर इससे कुछ खास स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इसे खाने का एक अहम फायदा यह है कि इससे शरीर में खराब कोलेस्टेरोल का स्तर कम होता है। अगर आप मांस की जगह टोफू का सेवन करेंगे तो ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्टोरोल का स्तर कम हो जाएगा। शोध से यह भी पता चला है कि टोफू मासिक धर्म बंद हो जाने की स्थिति में भी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं टोफू उम्र के असर को भी कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। क्या इतना कुछ जानने के बाद भी आप टोफू खाना पसंद नहीं करेंगे? खैर, फैसला आपके हाथ में है।
4. पूरक का काम
इन सबसे इतर टोफू पूरक का भी काम करता है। स्वास्थ्य लाभ के अलावा टोफू आपको चुस्त बनाए रखेगा। इसमें आइसोफ्लावोंस पाए जाते हैं, जो कि जाने-माने एंटीऑक्सीडेंट हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में पैदा होने वाले फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है, जिससे आप उम्र से ज्यादा जवान नजर आते हैं। शोध में पाया गया कि अगर ज्यादा मात्रा में टोफू का सेवन किया जाए तो यह ब्रेस्ट कैंसर, कार्डियोवेस्कुलर डिजीज और ऑस्टीआपरोसिस को भी रोकता है। यह भी पाया गया कि अगर ठीक-ठाक मात्रा में टोफू खाया जाए तो इससे महिलओं की रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इन सारे फायदों को देखते हुए टोफू एक गुणकारी पनीर के रूप में सामने आता है। तो अब अगर आपके मन में टोफू खाने का विचार आए तो ज्यादा मत सोचिएगा। हर चीज के बारे में विरोधी बातें होती है, पर आप स्वस्थ टोफू का चुनाव कर अपने आप को तंदुरुस्त रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
