Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
मोटापा घटाना है तो करो जुंबा डांस
अब आपको वजन कम करने के लिये वही बोरिंग एक्सरसाइज और जिम में वर्कआउट करने की कोई जरुरत नहीं है। आप डांस कर के भी अपना पुरान फिगर वापस पा सकते हैं। वेट कम करने के लिये जुंबा डांस से बेहतर और कोई नहीं है। डांस के दीवानों के लिए अब फिटनेस का नया फंडा जुंबा एरोबिक्स। साधारण शब्दों में कहें तो जुंबा एरोबिक्स डांस और एरोबिक्स का मिश्रण है। क्या आप जानते हैं कि हमारी फेवरेट नरगिस फाकरी भी खुद को फिट रखने के लिये जुंबा डांस करती हैं, उन्हें जिम से ज्यादा जुंबा डांस पर भरोसा है। यह लेटिन डांस है जिसको करते वक्त लेटिन म्यूजिक बजाया जाता है। वेट मैनेज करना, वेट कम करने से ज्यादा भारी काम है।

आइये जानते हैं जुंबा करने के फायदों के बारे में-
1. कैलोरी बर्न करे- जुंबा डांस करने से वेट लॉस होता है क् योंकि इसकी एक क्लास करने से आप लगभग 500 से 800 कैलोरी बर्न करते हैं। इस डांस को करने से आप बुरी तरह से थक जाते हैं।
2. ब्रीथिंग एक्सरसाइज- यह डांस एक एरोबिक्स कैटेगरी में आता है। इस डांस को करते वक्त खूब कूदना होता है जिससे आपके फेफड़े जोर-जोर चलने लगते हैं। इसको करने के लिये आपको गहरी सांस लेनी पड़ती है, जिससे फेफड़ों की जिंदगी बढ़ती है।
3. फिट रखे- मोटापा कम करने के अलावा, जुंबा डांस एक फिटनेस प्रोग्राम भी है। जुंबा के मूवमेंट शरीर के हर पार्ट पर जोर देते हैं, जिससे वह पार्ट टोन हो जाता है। इसका मतलब है कि यदि आप डांस को हर रोज करेगें, तो आप स्लिम और फिट हो जाएंगे।
4. अनुकूलित- कई डांस वर्कआउट सही रिजल्ट नहीं देते क्योंकि वे सामान्य होते हैं। जिम की तरह आप साल्सा डांस के सेशेन को अपनी जरुरत के अनुसार नहीं कर सकते हैं। डांस करने से आपके पूरे शरीर का वजन कम होगा वहीं पर जिम में केवल कुछ ही भाग जैसे, कमर, जांघ या बट्ट का वजन कम किया जा सकता है। इस समस्या को जुंबा डांस ने बिल्कुल मिटा दिया है। आप अपने मन चाहे तरीके से और जरुरत के अनुसार जुंबा डांस को ढाल सकते हैं।
शुरुआत करने वालों के लिये टिप्स-
- डांस करने में तभी मज़ा आता है जब आप इसे ढेर सारे लोगों के साथ करें। तो ऐसे में किसी पर्सनल ट्रेनर को लेकर अपनी डांस क्लास न शुरु करें।
- जुंबा डांस एक प्रकार की एक्सरसाइज है। अगर आपके शरीर में कोई तकलीफ या दर्द है तो, इस क्लास को शुरु करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।
- रिजल्ट पाने के लिये जुंबा डांस 45 मिनट करना अनिवार्य है। इससे कम डांस करने का मतलब है कि आपने बस केवल वार्म अप ही किया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
