Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
वियाग्रा की तरह काम करने वाले आहार
जब भी सेक्स की इच्छा और सेक्स के स्वास्थ्य को बढ़ाने की बात आती है तो वियाग्रा की बात अवश्य होती है। इस दवा का उपयोग पुरुषों में इरेक्टल डिसफंक्शन और नपुंसकता के इलाज के लिए किया जाता है। यह प्रौढ़ पुरुषों में पाई जाने वाली एक आम समस्या है। यह दवा सेक्स हारमोंस को उत्तेजित करके इरेक्शन (उत्थान) को बढाती है। वियाग्रा के अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो सेक्स की इच्छा को बढ़ाने में सहायक होते हैं। अपनी सेक्स की इच्छा को स्वस्थ तरीके से बढ़ाने से अधिक अच्छा और क्या होगा?
'वियाग्रा' से भी ज्यादा असरदार है तरबूज
इस लेख में सूचीबद्ध खाद्य पदार्थ जननांगो में रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं। ये ब्लडप्रेशर को बढ़ाते हैं तथा परिणामस्वरूप मज़बूत इरेक्शन को बढ़ावा देते हैं। अत: इन खाद्य पदार्थों को वियाग्रा की तरह काम करने वाले खाद्य पदार्थों के अलावा इरेक्शन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ भी कहा जाता है। आईये इस शक्तिशाली खाद्य पदार्थों को देखें जो वियाग्रा की तरह काम करते हैं। सेक्स की इच्छा बढ़ाने के लिए ये बहुत अधिक प्रभावशाली खाद्य पदार्थ हैं। पढ़ें...

तरबूज
वर्तमान में किये गए अध्ययनों से पता चला है कि तरबूज वियाग्रा की तरह प्रभावशाली होता है। तरबूजे के टुकड़े में इसके छिलके के ठीक नीचे जो हरे रंग का भाग होता है उसमें सिट्रूलाइन प्रचुर मात्रा में होता है। सिट्रूलाइन शरीर में अर्गिनिन और नाइट्रिक एसिड बनाने में सहायक होता है। नाइट्रिक एसिड एक सिद्ध यौगिक है जो पुरुषों में सेक्स ड्राइव बढ़ाता है और इरेक्शन को मज़बूत बनाने में सहायक होता है।

अखरोट
मज़बूत इरेक्शन के लिए सूखे मेवे को हमेशा से ही अच्छा माना गया है। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन बी 3 होता है जो शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बढ़ाता है तथा पुरुषों के जननांगों में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।

अंडे
मज़बूत इरेक्शन के लिए अंडे एक उत्कृष्ट आहार हैं। इनमें विटामिन डी, बी5 और बी6 होते हैं। ये सभी प्रभावी रूप से सेक्स की इच्छा को बढ़ाने और शरीर की सभी रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाने में सहायक होते हैं जिससे आप अपने साथी के साथ उत्तेजित समय बिता सकें।

पालक
विटामिनों से समृद्ध होने के कारण पालक को विश्व भर में स्वास्थ्य के लिए उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ माना गया है। पालक भी वियाग्रा की तरह कार्य करता है। पालक में आयरन, मैग्नीशियम और कठोर विटामिन ई होता है जिसके कारण यह प्राकृतिक वियाग्रा की तरह कार्य करता है।

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट मूड को अच्छा बनाती है तथा तनाव को कम करने में सहायक होती है। इसे खाने से आप अच्छा महसूस करते करते हैं तथा यह वासना को भी बढ़ाती है।.

केला
केले में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है जो प्राकृतिक रूप से सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है। केले में अन्य कई पोषक तत्व भी होते हैं जिनमें पौटेशियम और मैग्नीशियम भी शामिल हैं जो सेक्स की इच्छा को बढ़ाने के साथ साथ और भी कई फायदे पहुंचाते हैं।

अवोकेडो
पोषक तत्वों की दृष्टि से यह एक उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ है। इसमें अन्य पोषक तत्वों के अलावा स्वस्थ वसा और विटामिन बी6 होता है जो ऊर्जा को बढ़ाते हैं। अवोकेडो में पाए जाने वाले पोषक तत्व पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।

इलायची
प्राकृतिक रूप से वियाग्रा की तरह काम करने वाले खाद्य पदार्थों की सूची में वियाग्रा सबसे ऊपर है। इलायची में सिनेओले नामक एक यौगिक होता है जो जननांगो में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। यह एक उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ होता है जो मज़बूत इरेक्शन में सहायक होता है।

अनार
वियाग्रा की तरह काम करने के अलावा अनार से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। अनार रक्त के प्रवाह को नियमित करता है तथा रक्त के प्रवाह को जननांगों की तरफ ले जाता है। कामोत्तेजक समय के लिए यह एक चमत्कारी खाद्य पदार्थ है।

एस्पेरेगस
यह फोलेट और विटामिन ई से समृद्ध होता है जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के अलावा प्राकृतिक वियाग्रा की तरह भी कार्य करता है। एस्पेरेगस में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्वों से अन्य कई लाभ भी होते है।



Click it and Unblock the Notifications